होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / AIR ने किया ये विवादित ट्वीट, बवाल मचने पर हटाया
AIR ने किया ये विवादित ट्वीट, बवाल मचने पर हटाया
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सार्वजनिक रेडियो प्रसारणकर्ता ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी उस समय विवादों में घिर गई, जब उसकी आधिकारिक वेबसाइट से सरकार के पक्ष में एक ट्वीट किया गया। दरअसल यह ट्वीट राहुल गांधी के खिलाफ था। हालांकि एआईआर के डॉयरेक्टर जनरल शितांशू कार के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सार्वजनिक रेडियो प्रसारणकर्ता ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी उस समय विवादों में घिर गई, जब उसकी आधिकारिक वेबसाइट से सरकार के पक्ष में एक ट्वीट किया गया। दरअसल यह ट्वीट राहुल गांधी के खिलाफ था। हालांकि एआईआर के डॉयरेक्टर जनरल शितांशू कार के निर्देश के बाद इस ट्वीट को हटा लिया गया।
आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट से केस रद्द करने की अपनी याचिका वापस लेने के बाद एआईआर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'वह पहले डर क्यों गए? आरएसएस को बदनाम करने का साहस उन्होंने फिर से कैसे जुटा लिया?'
एआईआर के इस ट्वीट के साथ ही #RahulRattlesRSS हैशटैग भी ट्रेंड कराया गया।
एआईआर के इसी ट्वीट के बाद से विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इस विवादित ट्वीट को एआईआर के डॉयरेक्टर जनरल शितांशू कार के निर्देश पर हटा लिया गया।
कांग्रेस ने इसे अक्षम्य एवं शर्मनाक करार दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू से सवाल किया कि क्या सरकारी प्रसारक को भगवा एजेंडा का प्रचार करने की अनुमति दी जा रही है?The said tweet has been deleted on the direction of DG News as it did not conform to editorial standards of AIR. https://t.co/iq43vuGVcZ
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 1, 2016
@MVenkaiahNaidu your bullying Ministry will not frighten Mr Rahul Gandhi. Bigger than All India Radio is the Voice of Millions of Indians. — Randeep S Surjewala (@rssurjewala) September 1, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स