होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आकाशवाणी ने बलूचिस्तान को लेकर उठाया ये बड़ा कदम...
आकाशवाणी ने बलूचिस्तान को लेकर उठाया ये बड़ा कदम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी जल्द ही बलूच भाषा में भी कार्यक्रम शुरू करेगा। यह बुलेटिन पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में रह रहे लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। ये फैसला ऐसे वक्त सामने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी जल्द ही बलूच भाषा में भी कार्यक्रम शुरू करेगा। यह बुलेटिन पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में रह रहे लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। ये फैसला ऐसे वक्त सामने आया है, जब मोदी सरकार PoK और बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें: बलूचिस्तान: मनमोहन भी बोले थे, मोदी ने दमदारी दिखाई, राजेश बादल ने किया विश्लेषण..
सरकार की ओर से इजाजत मिलने के बाद अब जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके पीछे सरकार की मंशा बलूच लोगों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को बैठक में ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक फैयाज शहरयार ने बताया कि विदेश सेवा प्रभाग जल्द ही बलूच भाषा में बुलेटिन शुरू किया जा रहा है। यह बलूचिस्तान और दूसरे देशों में बसे बलूची लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बुलेटिन का प्रसारण रेडियो कश्मीर जम्मू स्टेशन से प्रसारित किया जाएगा, जिसका दायरा 300 किलोमीटर होगा।
ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन के खिलाफ और आजादी की मांग को लेकर बलूचिस्तान में प्रदर्शन चल रहे हैं। बता दें कि 25 अगस्त को बलूचिस्तान की आजादी के सपोर्टर्स ने वहां अपने शहीद लीडर अकबर बुगती के साथ नरेंद्र मोदी की फोटो लहराई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे कुचलकर भारत के पक्ष में नारेबाजी की और मुद्दा उठाने पर मोदी का शुक्रिया भी अदा किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स