होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नस्लवादी सलाह देकर विवादों घिरी ये मैगजीन...
नस्लवादी सलाह देकर विवादों घिरी ये मैगजीन...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">चीन की एक मैगजीन 'विंग्स ऑफ चाइना’ तब विवादों में घिर गई, जब उसने ‘एयर चाइना’ विमान में यात्रियों को लंदन में उन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी, जहां अश्वेत भारतीय और पाकिस्तानी रहते हैं।</p> <p style="text-align: justify;">विमान कंपनी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चीन की एक मैगजीन 'विंग्स ऑफ चाइना’ तब विवादों में घिर गई, जब उसने ‘एयर चाइना’ विमान में यात्रियों को लंदन में उन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी, जहां अश्वेत भारतीय और पाकिस्तानी रहते हैं।
विमान कंपनी ‘एयर चाइना’ द्वारा यात्रियों को दी गई मैगजीन में यात्रियों को सलाह के तौर लिखा गया है कि लंदन वैसे तो घूमने के लिहाज से बहुत ही सुरक्षित जगह है, लेकिन उन इलाकों में जाने से बचें जहां भारतीय, पाकिस्तानी और ब्लैक पीपुल्स (अश्वेत) रहते हैं। विमानन कंपनी ने अपनी पत्रिका 'विंग्स ऑफ चाइना में यह सलाह दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्टिकल में आगे लिखा है कि 'टूरिस्ट्स को हमारी सलाह है कि रात में अकेले बाहर नहीं जाएं, महिलाएं हमेशा किसी के साथ ही ट्रैवेल के लिए निकलें।'
फ्लाइट में दी जाने वाली मैगजीन ‘विंग्स ऑफ चाइना’ के करीब एक तिहाई हिस्से में लंदन और ब्रिटेन के बाकी फेमस शहरों में टूरिस्ट को अट्रेक्ट करने के लिए आर्टिकल्स पब्लिश हुए हैं। मैगजीन में 'लंदन द सिटी ऑफ हैटट्रिक्स, कवर्स ब्रिटंस' टाइटल से मेन आर्टिकल पब्लिश हुआ है।
सीएनबीसी की चीनी जर्नलिस्ट हाजी फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस आर्टिकल को पोस्ट किया है। आर्टिकल इंग्लिश और मंडारिन, दोनों लैंग्वेज में लिखा गया है।
इस घटना के बाद फैन की एक तस्वीर लंदन के मेयर के सादिक खान के साथ चर्चा में आ गई है। सादिक पाकिस्तानी माता-पिता की संतान हैं। हालांकि, इस लेख पर अभी तक उनका कोई जवाब नहीं मिला है। लेकिन ब्रिटेन के अन्य राजनीतिज्ञों ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी है।
वहीं मामले का खुलासा होने के बाद Ealing Southall से लेबर सांसद वीरेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर इस पर नाराजगी जताई है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'यह आपत्तिजनक है और मुझे उम्मीद है कि एयर चाइना इस मैगजीन को हटा लेगी और तुरंत माफी मांगेगी।'
शर्मा ने चीन के एंबेसडर लियु शियामिंग को लेटर लिखकर भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स