होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ इस तरह झलका ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के कर्मचारियों का दर्द...

कुछ इस तरह झलका ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के कर्मचारियों का दर्द...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन (DD) और ऑल इंडिया रेडियो (AIR)  में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी का परिणाम है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं हो पा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन (DD) और ऑल इंडिया रेडियो (AIR)  में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी का परिणाम है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं हो पा रहा है।

दरअसल, दूरदर्शन व रेडियो के बारे में माना जाता था कि ये अपने बेहतरीन कंटेंट उत्पादन और उसके प्रसारण से लोगों का ज्ञानवर्द्धन करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी करेंगे। ऐसे में बेहतर कंटेंट तैयार करना ही इनका प्रमुख काम था। लेकिन आज हालत यह है कि विभिन्न कारणों से कई अनुभवी कंटेंट तैयार करने वाले (content creators) इनसे लगातार दूर होते जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि DD और AIR लगातार नीचे की ओर जाते जा रहे हैं और रेवेन्‍यू के साथ ही दर्शकों की संख्या पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि विभिन्‍न वजहों से प्रोग्रामिंग स्‍टाफ में कुछ शिथिलता आ गई है और वह आगे नहीं आ रहा है। लेकिन यदि प्रोग्रामिंग स्टाफ की बात करें तो यहां ऐसे कई लोग हैं जो 30 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे हैं और वहीं के वहीं हैं, जिससे वे यहां की कार्यप्रणाली को लेकर काफी आक्रोशित है।

ऑल इंडिया रेडियो में कार्यरत एक प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव का कहना है कि लोग जिस पोस्‍ट पर यहां आते हैं, वर्षों बाद उसी पोस्‍ट से रिटायर हो जाते हैं लेकिन तरक्‍की नहीं मिल पाती है। इसके बावजूद कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। जबकि यदि यहां के लोगों को आगे बढ़ाया जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

वहीं एक अन्य प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव का कहना था कि यदि नियम की बात करें तो एक प्रसारण अधिकारी को आठ साल में प्रोग्राम एग्‍जीक्‍यूटिव बन जाना चाहिए और 11 साल में असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर लेकिन इन सबका यहां कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी इंजीनियर को संपादक बना दिया जाए और वहां कार्यरत पत्रकार को उसके अंडर में रख दिया जाए तो क्‍या होगा जबकि वह पत्रकार भी सक्षम हो। उनका कहना था कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में टैलेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन उसका इस्‍तेमाल नहीं हो पा रहा है अर्थात उन्‍हें कोई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी ही नहीं सौंपी जा रही है। ऐसे में प्रतिभा वहीं की वहीं दबकर रह जाती है। खाली सिस्‍टम को अपडेट करने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि यहां के लोगों को भी अपडेट कर आगे बढ़ाना होगा तभी दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो आगे बढ़ सकते हैं।

यहां इंजीनियर्स और एडमिमिनस्‍ट्रेशन के लोगों को तो आगे बढ़ाया जाता है लेकिन जो इसकी रीढ़ हैं अर्थात जो प्रोग्राम बनाने वाले हैं, जब उन्‍हें ही साइडलाइन कर दिया जाएगा तो इसकी साख गिरना तो लाजिमी है।  यहां बाहर से प्रोग्रामर बुलाए जाते हैं लेकिन यहां कार्यरत लोगों को ही जिम्‍मेदारी नहीं दी जाती है जबकि वे भी सक्षम हैं तो संस्‍था की परफॉर्मेंस तो घटेगी ही।

नवंबर के आखिरी हफ्ते में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उनका कहना था कि इस कार्यक्रम को सभी प्रमुख भाषाओं में प्रसारित किया गया था, जिसकी जिम्‍मेदारी यहीं के स्‍टाफ को दी गई थी। उन्‍होंने सवाल उठाया कि जब यहां के लोग इस कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं तो जिम्‍मेदारी मिलने पर वह अन्‍य कार्यों को भी इसी तरह से अंजाम दे सकते हैं लेकिन उन्‍हें जिम्‍मेदारी ही नहीं दी जाती है।

दूरदर्शन की आय को बढ़ाने के लिए कंसल्‍टेंट की नियुक्ति करने के सवाल पर यहां कार्यरत कई कर्मचारियों का कहना है कि सिर्फ जान-पहचान के लोगों को ही इसका अवसर दिया जाता है। ऐसे में इनमें से कई लोग जान-पहचान का लाभ उठाकर काम नहीं करते हैं। वहीं जो काबिल और काम करने वाले लोग हैं, उन्‍हें किनारे कर दिया जाता है।

इसके साथ ही उन्‍होंने इस बात की आशंका भी जताई कि यदि यही हाल रहा है तो हो सकता है कि कई सारे स्‍टेशन बंद कर दिए जाएं अथवा किसी और को संचालन के लिए आउटसोर्स पर दे दिए जाएं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

9 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

8 hours ago