होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब इस चैनल को दिया प्रधानमंत्री मोदी ने अपना इंटरव्यू
...अब इस चैनल को दिया प्रधानमंत्री मोदी ने अपना इंटरव्यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नेटवर्क18 को दिए इंटरव्यू के बाद अब एक अन्य टेलिविजन चैनल को इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू अमेरिकी मीडिया दिग्गज डेविड लेटरमैन ने लिया है। दरअसल डेविड लेटरमैन नेश
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नेटवर्क18 को दिए इंटरव्यू के बाद अब एक अन्य टेलिविजन चैनल को इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू अमेरिकी मीडिया दिग्गज डेविड लेटरमैन ने लिया है।
दरअसल डेविड लेटरमैन नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लिए जलवायु परिवर्तन और सौर ऊर्जा पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं, जिसके लिए ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का इंटरव्यू किया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम है- ‘Years of Living Dangerously’.
इस डॉक्यूमेंट्री के एक प्रिव्यू में लेटरमैन कहते हैं कि ‘मैं नर्वस तो नहीं, लेकिन बहुत उत्साहित हूं।’
डेविड लेटरमैन ने कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री इससे पहले पत्रकारों को दिए अपने इंटरव्यू में उदार दिखाई दिए, लेकिन इस बार ये इंटरव्यू बहुत अलग है।’
प्रिव्यू में वे यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि वे इंटरव्यू में अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं है।
प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मोदी का किसी टीवी चैनल को दिया ये तीसरा इंटरव्यू है। इससे पहले वे दो भारतीय न्यूज चैनलों को अपना इंटरव्यू दे चुके हैं, जिसमें Times Now और CNN-News 18 शामिल है।
बता दें कि यह एपिसोड 30 अक्टूबर को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स