होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आदित्य पिट्टी को मिली ‘एपिक’ चैनल में ये बड़ी जिम्मेदारी
आदित्य पिट्टी को मिली ‘एपिक’ चैनल में ये बड़ी जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिट्टी ग्रुप के सीईओ आदित्य पिट्टी को ‘एपिक’ चैनल के डायरेक्टर के रूप में शामिल किया जाएगा। बता दें कि एपिक चैनल भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं से संबन्धित कंटेंट प्रदान करता है। पिट्टी अपनी नई भूमिका मे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिट्टी ग्रुप के सीईओ आदित्य पिट्टी को ‘एपिक’ चैनल के डायरेक्टर के रूप में शामिल किया जाएगा। बता दें कि एपिक चैनल भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं से संबन्धित कंटेंट प्रदान करता है।
पिट्टी अपनी नई भूमिका में टीवी चैनल के हर दिन होने वाले कामकाज का नेतृत्व करेंगे, साथ ही आय-व्यय के सभी व्यावसायिक कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
पिट्टी पिट्टी ग्रुप के सीईओ के रूप में एक मझे हुए ऑन्त्रप्रेन्योर रहे हैं। पिट्टी ग्रुप रियल एस्टेट, मीडिया और एफएमसीजी में मौजूद है और वह योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि एफएमसीजी ब्रैंड का डिस्ट्रीब्यूटर है। यह कंपनी टीवी चैनलों संस्कार टीवी और शुभ टीवी की भी मालिक है और इन्हें संचालन कर रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स