होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 10 साल तक कई बड़े मीडिया घरानों में काम करने के बाद इस पत्रकार ने फिर शुरू की पढ़ाई...
10 साल तक कई बड़े मीडिया घरानों में काम करने के बाद इस पत्रकार ने फिर शुरू की पढ़ाई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कई बड़े मीडिया घरानों के साथ स्पोर्ट्स डेस्क पर काम कर चुके अचिंत शर्मा ने जर्नलिज्म से फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। दरअसल वे Sports Administration and Leadership में मास्टर करने के लिए अमेरिका चले गए हैं और University of Washing
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कई बड़े मीडिया घरानों के साथ स्पोर्ट्स डेस्क पर काम कर चुके अचिंत शर्मा ने जर्नलिज्म से फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। दरअसल वे Sports Administration and Leadership में मास्टर करने के लिए अमेरिका चले गए हैं और University of Washington में एडमिशन लिया है।
इससे पहले तक वे टेन स्पोर्ट्स के साथ बतौर स्पोर्ट्स प्रड्यूसर व कोरेस्पोंडेंट जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां फरवरी, 2015 में अपनी पारी का आगाज किया था और जुलाई, 2016 में यहां से अलविदा कह दिया था। इससे पहले वे अंग्रेजी न्यूज पोर्टल डेलीभास्कर डॉट कॉम (dailyBhaskar.com) के साथ जुड़े हुए थे। यहां उन्होंने बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर लगभग दो साल तक अपनी पारी खेली। वे यहां अप्रैल, 2013 से फरवरी, 2015 तक रहे।
वे डेलीभास्कर के साथ जुड़ने से पहले इंडिया टुडे ग्रुप के साथ एक लंबी पारी खेल चुके हैं और यहां उन्होंने स्पोर्ट्स रिपोर्टर व प्रड्यूसर के तौर पर काम किया है।वे मई, 2007 से अप्रैल 2013 तक यहां रहे और यहां ओलम्पिक गेम्स, फुटबॉल, क्रिकेट वर्ल्डकप, फॉर्मूला वन जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों को कवर किया। वे फरवरी, 2006 से लेकर मई, 2007 तक टाइम्स ग्रुप के साथ भी बतौर प्रोग्राम कोआर्डिनेटर व कोरेस्पोंडेंट के तौर पर काम कर चुके हैं।
वे ऐसे पत्रकार हैं, जिन्हे हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं को अच्छा ज्ञान हैं।
टैग्स