होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केजरीवाल की 'आप' ने इन दो चैनलों को बताया RSS का Mouthpiece....
केजरीवाल की 'आप' ने इन दो चैनलों को बताया RSS का mouthpiece....
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और हिन्दी न्यूज चैनल सुदर्शन टीवी (Sudarshan TV) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र (mouthpiece) के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और हिन्दी न्यूज चैनल सुदर्शन टीवी (Sudarshan TV) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र (mouthpiece) के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आरएसएस इन दिनों टाइम्स नाउ और सुदर्शन टीवी का इस्तेमाल अपने मुखपत्र के रूप में कर रहा है। सुदर्शन टीवी और टाइम्स नाउ अब संघ की प्रचार मशीनरी का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट, पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों और पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को टाइम्स नाउ और सुदर्शन टीवी की डिबेट और उनके प्रोग्राम में शामिल न होने की सलाह दी गई है। इसके अलावा उन्हें इन दो चैनलों के लिए फोन पर अथवा कोई भी बयान देने की मनाही भी की गई है।
‘आप’ का कहना है, ‘टाइम्स नाउ की सच्चाई उजागर होने के बाद पार्टी की सेंट्रल मीडिया टीम ने चैनल के टीवी शो में अपने प्रतिनिधियों को भेजने से रोक दिया था। ऐसे में अपनी विश्वसनीयता दिखाने के लिए टाइम्स नाउ इस तरह का प्रचार कर रहा है कि उसके पैनल में आम आदमी पार्टी के लोग भी शामिल हैं। चैनल ने अपने डिबेट शो में फर्जी तरीके से आप से जुड़े कुछ लोगों को शामिल किया था जिनमें से अधिकांश बाहर के थे। आप द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाकर इस बात की जानकारी दी गई थी। इन लोगों से यह भी कहा गया कि पार्टी के इस निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि चैनलों में दिखाए गए कुछ पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि उन्हें पार्टी की ओर से शो में शामिल होने के लिए कहा गया था।
पार्टी का कहना है कि यदि यह स्पष्ट हो जाता है कि चैनल ने अपने डिबेट शो में पार्टी की ओर से अधिकृत नेताओं को छोड़कर अन्य लोगों को आम आदमी पार्टी सदस्य के रूप में शामिल किया था तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स