होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब चाइनीज मांझे की चपेट में आई एक महिला पत्रकार, कटी गर्दन
जब चाइनीज मांझे की चपेट में आई एक महिला पत्रकार, कटी गर्दन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पतंग का चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। दिल्ली में तो इस मांझे से एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। इस बार पंजाब के लुधियाना से खबर सामने आई है कि चाइनीज मांझे की चपेट में बुधवार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पतंग का चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। दिल्ली में तो इस मांझे से एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। इस बार पंजाब के लुधियाना से खबर सामने आई है कि चाइनीज मांझे की चपेट में बुधवार को एक्टिवा सवार एक महिला पत्रकार आ गई। मांझे की चपेट में आने से महिला पत्रकार की गर्दन कट गई और वह लहूलुहान होकर गिर गई।
पढ़ें : दिल्ली में मांझे से गई एक जान, केजरीवाल को आलोक मेहता की खरी-खरी
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम किरण है और वह स्थानीय न्यूज चैनल ‘फास्ट वे’ में काम करती है। बुधवार की शाम तकरीबन 6.30 बजे वह ऑफिस से घर लौट रह थी, तब यह हादसा हुआ।
इस बीच पहुंचे शाही इमाम पंजाब के सचिव मुस्तकीम अहरारी ने दूसरे राहगीरों की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया। डोर से काफी हद तक युवती का गला और हाथ कट गया। युवती के हाथ और गर्दन में टांके लगे हैं, फिलहाल युवती की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स