होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस पत्रकार की वजह से मदर टेरेसा को मिली थी अंतरराष्ट्रीय पहचान
...इस पत्रकार की वजह से मदर टेरेसा को मिली थी अंतरराष्ट्रीय पहचान
अमेरिकी पत्रकार ने 1966 में पहली बार मदर टेरेसा के काम को दुनियाभर के लोगों के सामने पेश किया। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के रिटायर्ड रिपोर्टर जो मैक्गोवन जूनियर ने 1966 में कलकत्ता
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
उन्होंने कोलकाता के एक समाचारपत्र के संपादक से कोई अलग या उपेक्षित रह गई चीज के संबंध में न्यूज स्टोरी पर चर्चा की। इस पर उन्हें एक अजीब नन के बारे में बताया गया जो मरणासन्न लोगों को अपने घर ले जाती थी। इसके बाद मैक्गोवन मदर टेरेसा के घर पहुंचे और वहां दो दिन उनके साथ रहे। उन्होंने बताया कि मदर टेरेसा में जरा भी आडंबर नहीं था। वह दो लोगों की मदद से दोपहिया गाड़ी में मरणासन्न लोगों को लेकर आती थीं।
ये डॉक्टरों द्वारा घोषित मरणासन्न मरीज होते थे जिन्हें अस्पताल में बिस्तरों की कमी के चलते परिजनों को घर ले जाने को कहा जाता था। ऐसे मरीज जिन्हें कोई नहीं ले जाता, उन्हें मदर टेरेसा अपने साथ ले जातीं और सेवा करती थीं। मैक्गोवन ने कहा, "उनके काम से मैं बहुत प्रभावित हुआ। मैंने मार्च 1966 में एपी में उनके बारे में लिखा जो उन पर पहली अंतरराष्ट्रीय न्यूज स्टोरी थी।"
अमेरिकी पत्रकार ने बताया कि मई 1989 में जब वह डेनवर आईं तब उनसे फिर मुलाकात हुई थी। मदर टेरेसा ने अपने हाथ से लिखा कार्ड दिया। उसमें लिखा है, "दूसरों से वैसे ही प्यार करो जैसे जीसस आपसे करते हैं। ईश्वर तुम्हारा भला करे।-एम. टेरेसा, एमसी।" मैक्गोवन ने बताया कि आज भी वह कार्ड मेरी बहुमूल्य वस्तुओं में है।
(साभार: नईदुनिया)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स