होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18 ने अपनी महिला कर्मियों को दिए कई बेहतरीन तोहफे...
वायकॉम18 ने अपनी महिला कर्मियों को दिए कई बेहतरीन तोहफे...
एंटरटेनमेंट नेटवर्क वायकॉम18 ने अपनी महिला कर्मचारियों को कई बेहतरीन तोहफे दिए हैं। कंपनी ने अब अपने यहां काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव बढ़ाते हुए 9 महीने यानी 36 सप्ताह कर दिया है और ये सभी पेड लीव होंगी। दरअसल इससे पहले वायकॉम18 में मैटरनिटी लीव तीन महीने की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
एंटरटेनमेंट नेटवर्क वायकॉम18 ने अपनी महिला कर्मचारियों को कई बेहतरीन तोहफे दिए हैं। कंपनी ने अब अपने यहां काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव बढ़ाते हुए 9 महीने यानी 36 सप्ताह कर दिया है और ये सभी पेड लीव होंगी।
दरअसल इससे पहले वायकॉम18 में मैटरनिटी लीव तीन महीने की थी। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने काबिल महिलाओं को साथ बनाए रखने और ऊंचे पदों पर ज्यादा महिलाएं को ध्यान में रखकर तैयार की गईं नीतियों के मामले में एक नया बेंचमार्क बनाया है।
वायाकॉम18 मीडिया के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स ने ईटी को बताया, 'हमारी टॉप क्रिएटिव टैलेंट महिलाएं हैं। वे सभी स्तरों पर अगुवाई कर रही हैं। हमने जीवन के इस अहम चरण पर ऊंची क्षमताओं वाली काबिल महिलाओं को साथ बनाए रखने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए कई पहल (जिसमें मैटरनिटी लीव बढ़ाना भी शामिल है) शुरू की हैं।' इसके अलावा, कंपनी सभी महिलाओं को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाइट ट्रैवल ऑफर कर रही है और नियमित अंतराल पर ऑफिस में महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप्स का आयोजन करेगी।
महिलाओं को दोबारा अपना करियर शुरू करने में मदद करने वाली अवतार करियर क्रिएटर्स एंड फ्लेक्सी करियर्स इंडिया के फाउंडर और प्रेसिडेंट सौंदर्य राजेश का कहना है, 'यह अपनी तरह की पहली पहल है। यह लीक से हटकर एक पॉलिसी है।' बच्चा गोद लेने या सरोगेसी के मामले में, अगर बच्चा नवजात है तो भी 36 हफ्ते (9 महीने) की मैटरनिटी लीव मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने 30 दिनों की पैटरनिटी लीव भी पेश की है, जो बच्चा गोद लेने या सरोगेसी के मामले में भी लागू है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला कर्मचारी मेडिकल चेकअप्स के लिए भी छुट्टियों की हकदार होंगी। महिला कर्मचारियों के पास मैटरनिटी लीव के बाद 12 हफ्तों के लिए फ्लेक्सिबल वर्किंग का भी विकल्प होगा। इसके अलावा, महिला और पुरुष दोनों ही एंप्लॉयीज डे केयर फैसिलिटी का लाभ ले सकेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स