होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकारों को सराहनीय योगदान के लिए दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने किया सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकारों को सराहनीय योगदान के लिए दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने किया सम्मानित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 129वीं जयंती के अवसर पर 60 शिक्षकों और मीडियाकर्मियों को 32वें डॉ. एस. राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 129वीं जयंती के अवसर पर 60 शिक्षकों और मीडियाकर्मियों को 32वें डॉ. एस. राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया।
सराहनीय सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें इस सम्मान से नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद उदित राज, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ व अन्य हस्तियों ने सम्मानित किया।
बता दें कि जिन पत्रकारों को यह सम्मान मिला है उसमें समाचार4मीडिया के असिसटेंट एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा, दूरदर्शन के उप-महानिदेशक एस.एन. सिंह, डीडी न्यूज व डीडी किसान के संपादक डॉ. ओपी यादव, पीटीआई के सीनियर रिपोर्टर नेत्रपाल शर्मा, आकाशवाणी की समाचार वाचिका चंद्रिका जोशी, वीर अर्जुन के प्रमुख संपादक अनिल नरेन्द्र, लोकसभा टीवी के एंकर पराक्रम सिंह शेखावत, चैनल वन की एंकर कंचन बैनर्जी, टेन न्यूज के फीचर एडिटर विपिन शर्मा, यूनीवार्ता के उप-संपादक तरुण वत्स, पंजाब केसरी के मुख्य संवाददाता सतेन्द्र त्रिपाठी, प्रयुक्ति दैनिक के ब्यूरो प्रमुख भूपेन्द्र पांचाल, नवोदय टाइम्स के ब्यूरो चीफ राजन शर्मा, महानगर मेल के संपादक रणवीर गहलौत, अलमा टाइम्स के संपादक संतोष शुक्ला समेत कई अन्य पत्रकार शामिल हैं। सम्मानित शख्सियतों को सम्मान की तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं...
पराक्रम सिंह शेखावत-
इंदौर में पले बढे पराक्रम पिछले करीब 6 सालों से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत हैं। भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले पराक्रम ने पत्रकारिता की शुरुआत अपने गृह जनपद में ही की। अपनी पढ़ाई के दौरान पराक्रम ने वक्तृत्व कला में सात राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। पराक्रम ने पत्रकारिता की शुरुआत भास्कर टीवी से की थी। इसके अलावा पराक्रम बंसल न्यूज और दैनिक भास्कर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पराक्रम इन दिनों लोकसभा टीवी में बतौर एंकर कार्यरत हैं। इस दौरान पराक्रम लोक सभा के सर्वदलीय शिष्टमंडल के मंगोलिया देश के दौरे को कवर कर चुके हैं। साथ ही देश के अलग अलग क्षेत्रों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पराक्रम लोकसभा टीवी में अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर आधारित 'दुनिया आज की' नामक शो के एंकर भी रह चुके हैं।
कंचन बैनर्जी -
मेरठ में पली बढ़ी कंचन पिछले करीब 4-5 सालों से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत हैं। मेरठ के ही एक मीडिया संस्थान से पत्रकारिता का पढ़ाई करने वाली कंचन ने पत्रकारिता की शुरुआत अपने गृह जनपद में ही की। कंचन इन दिनों चैनल वन की प्रमुख एंकरों में से एक हैं। कंचन न सिर्फ चैनल वन बल्कि इस ग्रुप के सहयोगी चैनल लेमन न्यूज में भी एंकरिंग करती हैं। न्यूज एंकरिंग के दौरान अपने बेबाक सवालों के लिए जाने-जानी वाली कंचन सिर्फ एंकर के दायरे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रड्यूसर के तौर पर एंटरटेनमेंट और धार्मिक शो भी प्रड्यूस करती हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स