होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘कोन्डे नास्ट ट्रैवलर’ मैगजीन की क्रिएटिव जिम्मेदारी ‘आलोक नंदा एंड कंपनी’ संभालेगी
‘कोन्डे नास्ट ट्रैवलर’ मैगजीन की क्रिएटिव जिम्मेदारी ‘आलोक नंदा एंड कंपनी’ संभालेगी
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div>‘कोन्डे नास्ट ट्रैवलर इंडिया’ आज 4 अक्टूबर, 201
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘कोन्डे नास्ट ट्रैवलर इंडिया’ आज 4 अक्टूबर, 2010 से भारत में न्यूज़स्टैंड पर उपलब्ध हो गई है। यह ट्रैवल पब्लिकेशन का छठा संस्करण है। इसका मूल्य 100 रूपये रखा गया है और लक्जरी ट्रैवल और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में यह द्विमासिक मैगजीन है। प्रारंभिक अंक पत्रिका भारत के 20 शहरों में उपलब्ध है। ‘आलोक नंदा एंड कंपनी’ को इसकी क्रिएटिव जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मीडिया बाईंग और प्लानिंग के सारे कार्य कंपनी खुद करेगी।
‘कोन्डे नास्ट इंडिया’ के प्रबंध निदेशक, एलेक्स कुरूविला के अनुसार, “चूंकि कोन्डे नास्ट ने भारत में वर्ष 2007 में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की थी। यह पहले से ही उच्च स्तर की पत्रकारिता, प्रभावशाली ब्रांडों और विश्वस्तर की गुणवत्ता का पर्याय बन चुका है। ‘वोग’ और ‘जीक्यू’ की भारत में सफलता के बाद हम अपने दूसरे प्रतिष्ठित टाइटल ‘कोन्डे नास्ट’ का बहुप्रतीक्षित संस्करण लाने पर गर्व का अनुभव कर रहे हैं।”
पत्रिका का पहला संस्करण अमेरिका में वर्ष 1987 में लॉन्च हुआ था। इसे वहां पर छह राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। पत्रिका का ब्रिटेन संस्करण वर्ष 1997 में लॉन्च हुआ था और दो अवसर पर मैगजीन को ‘पीपीए कंज्यूमर लाइफस्टाइल मैगजीन ऑफ द इयर अवार्ड’ मिल चुके हैं।
कोन्डे नास्ट ट्रैवलर के संपादक दिव्या थानी दासवानी के अनुसार, “भारत का ट्रैवल बाजार बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। आज का संपन्न, परिष्कृत भारतीय ट्रैवलर ऐसे अविस्मरणीय अनुभव को पाना चाहता है जो उसके जिंदगी का अनोखा अनुभव हो वह सिर्फ दृश्यों को ही कैद नहीं करना चाहता। यही समय है जब भारतीयों को दुनिया की सबसे प्रेरणादायक और आधिकारिक ट्रैनल प्रकाशन से परिचित कराया जाये।”
‘कोन्डे नास्ट इंडिया’, भारत में ‘वोग’ और ‘जीक्यू’ मैगजीन की सफलता की कहानी दोहराना चाहता है। ‘कोन्डे नास्ट इंडिया’ के मार्केटिंग डायरेक्टर, ऊना धाभार ने मार्केटिंग की योजनाओं पर कहा, “मार्केटिंग योजना के तहत भारत में संपन्न और परिष्कृत ट्रैवलर को लक्षित करने का इरादा है। इय पूरी योजना में डिजिटल माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।”
‘कोन्डे नास्ट इंडिया’ के पब्लिशर डायरेक्टर, अर्जुन मेहता के अनुसार, “फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र के तीन प्रमुख मैगजीन के साथ ‘कोन्डे नास्टे इंडिया’ प्रभावशाली और समझदार पाठकों तक विज्ञापनदाताओं के पहुंचने को अच्छा मंच प्रदान करेगा। वैश्विक स्तर पर ‘कोन्डे नास्ट इंडिया’ संस्करण बेहतरीन लक्जरी मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान को कायम रखेगा। हमें सिर्फ ट्रैवल क्षेत्र से ही नहीं, होटल, एयरलाइन्स, टूरिज्म बोर्डस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हमें लक्जरी कार, वाच, ज्वेलरी और फैशन ब्रांडस से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स