होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एएआई की मासिक पत्रिका, ‘एयरपोर्ट इंडिया’ सितंबर में होगी लॉन्च
एएआई की मासिक पत्रिका, ‘एयरपोर्ट इंडिया’ सितंबर में होगी लॉन्च
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय विमानपत्तन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) के द्वारा एक प्रीमियर मासिक लाउंज पत्रिका, ‘एयरपोर्ट इंडिया’ को सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। इसे ट्रेंडसेटर मार्केटिंग के द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। ‘एयरपोर्ट इंडिया’ देश भर के 118 एयरपोर्ट पर उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर, ट्रेंडसेटर मार्केटिंग के, निदेशक, दरबार गांगुली ने कहा, “पत्रिका को प्रकाशन करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा लिए गए विभिन्न इनीशिएटिव की जानकारी देना है।”
गांगुली ‘मिलेनियम पोस्ट’ के एडिटर-इन-चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं, जिसे दिल्ली में मई में लॉन्च किया गया था।
प्रतिवर्ष लगभग 12 करोड़ लोग यात्रा करते हैं, इस हिसाब से प्रत्येक महीने में एक करोड़ लोग इसके पाठक होंगे।
गांगुली ने कहा, “कुछ पत्रिकायें ही हैं जिसके इतने पाठक होंगे और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र को प्रभावित करता होगा।”
पत्रिका घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डों पर, जांच क्षेत्र के बाद, सभी प्रथम श्रेणी और बिजनेस लाउंज में उपलब्ध होगी।
गांगुली के अनुसार, पूरे देश भर में ट्रेंड मैगजीन के माध्यम से पत्रिका का प्रचार किया जाएगा।
ट्रेंडसेटर मार्केटिंग के नेशनल एड डायरेक्टर, जय तलवार ने इस अवसर पर कहा कि विज्ञापनदाताओं के लिए इस मैगजीन के माध्यम से भरपूर संभावनायें हैं।
इस मैगजीन में, लाइफस्टाइल, टूरिज्म, फैशन आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा, इस मैजगीन में एंटरटेनमेंट को महतूवपूर्ण स्थान दिया जाएगा। एंटरटेनमेंट सेक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम ख़बरें सहित, इंडस्ट्री लीडर के साथ इंटव्यू, कलाकारों, संगीतकारों, राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, राजनीतिज्ञ, टॉप डिजाइनर्स, शेफ, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रेटीज के साथ-साथ देश भर की महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी, फैशन, गजेट्स के नवीनतम ब्रांड्स, तकनीक हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी कवर की जायेंगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के संपादक, मॉतुसू आचर्य होंगे जो पहले खलीज टाइम्स, द टेलीग्राफ और द स्टेट्समैन के साथ काम कर चुके हैं।
प्रत्येक महीने मैगजीन की दो लाख प्रतियां प्रकाशित की जायेंगी और इसे थॉमसन प्रेस में प्रिंट किया जाएगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स