होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'खास खबर' में वेबसाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे ये पत्रकार...
'खास खबर' में वेबसाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे ये पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रिंट और टीवी के पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव ने राजस्थान पत्रिका समूह छोड़ दिया है। वे पत्रिका टीवी की लॉन्चिंग की शुरुआत से जुड़े थे। उन पर आउटपुट और टीवी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल की जिम्मेदारी थी। अब वे हि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट और टीवी के पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव ने राजस्थान पत्रिका समूह छोड़ दिया है। वे पत्रिका टीवी की लॉन्चिंग की शुरुआत से जुड़े थे। उन पर आउटपुट और टीवी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल की जिम्मेदारी थी।
अब वे हिंदी न्यूज पोर्टल www.khaskhabar.com से जुड़ गए हैं। अमिताभ श्रीवास्तव फिलहाल गुड़गांव स्थित कॉरपोरेट आफिस में बैठ रहे हैं। उन्हें पांच चार राज्यों में वेबसाइट की लॉंन्चिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड,एमपी और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
खास खबर इन पांच राज्यों में स्टेट हैड और स्ट्रिंगर नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी वेबसाइट इसी तरह का नेटवर्क बना रही है।
अमिताभ श्रीवास्तव 1992 से पत्रकारिता में सक्रिय है। उन्हें नईदुनिया, नवभारत और दैनिक जागरण में दस साल रिपोर्टिंग का अनुभव हैं। 2002 में नोएडा में सहारा समय टीवी लान्चिंग की शुरुआत से जुड़े और 13 साल की लंबी पारी खेली। सहारा समय में वे एमपी चैनल आउटपुट हैड थे और उनके कार्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश का कोई चैनल टीआरपी में आसपास भी नहीं ठहर पाया। उनकी आक्रामक कार्यशैली को देखते हुए ईटीवी ने एमपी चैनल की रिलॉन्चिंग के लिए हैदराबाद में इंचार्ज नियुक्त किया, जहां उन्होंने एफपीसी में बदलाव करते हुए तीन महीने के भीतर एमपी चैनल को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।
उनके कार्यकाल में टीआरपी में करीब दोगुनी उछाल आई। ईटीवी ग्रुप में पहली बार आटोमेशन और नए लुक की शुरुआत उन्हीं के नेतृत्व में हुई। इसके बाद पत्रिका टीवी में पहली नियुक्ति उनकी हुई। खास खबर वेबसाईट हिंदी न्यूज में पहले से ही प्रतिष्ठित है जिसे और ऊंचाईयों पर पहुंचाने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स