होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE5 India से अलग हुईं अनीता नैय्यर, निभा रही थीं ये जिम्मेदारी
ZEE5 India से अलग हुईं अनीता नैय्यर, निभा रही थीं ये जिम्मेदारी
ZEE5 India से पहले अनीता नैय्यर ‘हवास मीडिया’ ग्रुप में इंडिया और साउथईस्ट एशिया की सीईओ के तौर पर कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस ‘ZEE5’ (Zee5) इंडिया की हेड (Customer Strategy and Relationships) अनीता नैय्यर ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब एक साल से कार्यरत थीं और संस्थान के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो गया है।
वह ZEE5 इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर राजीव ढल के साथ मिलकर काम कर रही थीं। अपने कार्यकाल के दौरान नैय्यर ने इस प्लेटफॉर्म के विज्ञापन बिजनेस को लगभग 40 प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ZEE5 इंडिया से पहले अनीता नैय्यर ‘हवास मीडिया’ (havas media) इंडिया और साउथईस्ट एशिया की सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। फरवरी 2020 में उन्होंने यहां अपनी 13 साल पुरानी पारी को विराम दे दिया था।
नैय्यर ने ‘हवास मीडिया ग्रुप’ को वर्ष 2007 में जॉइन किया था। उस समय उन्हें हवास मीडिया इंडिया के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2018 में उन्हें प्रमोट कर हवास मीडिया साउथईस्ट एशिया (SEA) के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। हवास के अलावा अनीता ऑगिल्वी (Ogilvy), लिंटास (Lintas), स्टारकॉम (Starcom) और मुद्रा कम्युनिकेशंस (Mudra Communications) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
टैग्स अनीता नैय्यर हवास हवास ग्रुप जी5 इंडिया जी5