होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'Zee Business' और 'WION' के बिजनेस हेड बने पंकज राय
'Zee Business' और 'WION' के बिजनेस हेड बने पंकज राय
पंकज राय इससे पहले 'द क्यू नेटवर्क' (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने पंकज राय को ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘विऑन’ (WION) के बिजनेस हेड के पद पर नियुक्त किया है। वह नोएडा से अपना कामकाज संभालेंगे। अपनी इस भूमिका में पंकज राय इन दोनों चैनल्स के ऑपरेशंस और रेवेन्यू का नेतृत्व करेंगे। एडिटोरियल और रेवेन्यू के साथ ही सभी सपोर्ट फंक्शंस उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि पंकज राय इससे पहले दो साल से अधिक समय से 'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
राय को ब्रॉडकास्टिंग में मीडिया सेल्स का करीब 17 वर्षों का अनुभव है। पूर्व में उन्होंने अपने अब तक के करियर का ज्यादा समय 'जी एंटरटेनमेंट' के साथ बिताया है। वह हिंदी मूवी चैनल- 'जी सिनेमा' के लिए नॉर्थ व ईस्ट के जोनल हेड थे।
उन्होंने दो हिंदी मूवी चैनल '&पिक्चर्स' और 'जी बॉलीवुड' को लॉन्च कराने में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' (Mid-day) और 'पीपल इंटरएक्टिव' (People Interactive) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। राय MICA, अहमदाबाद से डिजिटल मार्केटिंग व कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
टैग्स जी मीडिया जी बिजनेस विऑन बिजनेस हेड द क्यू नेटवर्क पंकज राय