होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BIGG BOSS में एंट्री के लिए महिला पत्रकार के सामने रखी ऐसी ‘डिमांड’, थाने पहुंचा मामला
BIGG BOSS में एंट्री के लिए महिला पत्रकार के सामने रखी ऐसी ‘डिमांड’, थाने पहुंचा मामला
21 जुलाई को शुरू होने से पहले ही विवादों में फंसा टीवी शो बिग बॉस’ का तीसरा सीजन
पंकज शर्मा 6 years ago
टीवी शो ‘बिग बॉस-3’ (तेलुगु) ऑनएयर होने से पहले ही कानूनी मुश्किलों में घिर गया है। हैदराबाद की वरिष्ठ महिला पत्रकार ने शो के चार ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई एफआईआर में महिला पत्रकार का कहना है कि शो में चयन के लिए ऑर्गनाइजर्स ने उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
असिस्टेंट कमिशनर के श्रीनिवास राव के अनुसार, 13 जुलाई को दर्ज कराई अपनी एफआईआर में महिला पत्रकार ने बताया है कि उन्हें बिग बॉस तेलुगु की तरफ से एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे बिग बॉस के तीसरे सीजन में उन्हें सेलेक्ट किया गया है। इस ऑफर के बाद पत्रकार शो के ऑर्गनाइजर्स से मिलने के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि मीटिंग के दौरान शो के ऑर्गनाइजर्स अभिषेक, रविकांत, रघु और श्याम ने शो के फाइनल राउंड में एंट्री के लिए उनसे ‘बॉस’ के लिए सेक्सुअल फेवर की मांग की।
महिला पत्रकार का आरोप है कि ऑर्गनाइजर्स ने उनसे किसी तरह का कोई एग्रीमेंट नहीं किया और कई बार ये पूछा गया कि वे कैसे 'बॉस' को संतुष्ट कर सकती हैं? इसके बाद महिला पत्रकार ने एफआईआर दर्ज कराई। बता दें कि यह शो 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन शो को होस्ट कर रहे हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स महिला पत्रकार बिग बॉस-तेलुगु