होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राफेल में भारतीय चैनल्स के रिपोर्टर भर चुके हैं उड़ान, बताया कैसे है ये गेमचेंजर
राफेल में भारतीय चैनल्स के रिपोर्टर भर चुके हैं उड़ान, बताया कैसे है ये गेमचेंजर
एक तरफ भारत में जहां चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं ऐसे वक्त में दूसरी तरफ भारतीय सेना की शक्ति और भी मजबूत होने वाली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एक तरफ भारत में जहां चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं ऐसे वक्त में दूसरी तरफ भारतीय सेना की शक्ति और भी मजबूत होने वाली है, क्योंकि भारतीय वायुसेना अब आसमान में राज करने के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस लड़ाकू विमान का काफी समय से इंतजार था, अब उस राफेल विमान की पहली खेप बुधवार सुबह फ्रांस से भारत पहुंचेगी। सोमवार को सभी पांच विमान फ्रांस से रवाना हुए, सात घंटे का सफर करके UAE पहुंचे और फिर वहां से भारत के लिए उड़ान भरेंगे।
लेकिन इन सबके बीच ऐसे दो चैनल्स के बारे में बता दें, जिन्होंने राफेल को बेहद करीब से देखा है और वे चैनल हैं ‘Tv9 भारतवर्ष’ और ‘आजतक’। Tv9 भारतवर्ष के एक रिपोर्टर ने हिन्दुस्तान के पहले राफेल में उड़ान भी भरी और राफेल के कॉकपीट में मौजूद रहकर रिपोर्टर ने सुपरलड़ाके की आसमान में गरज और ताकत को महसूस किया।
Tv9 भारतवर्ष ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि फ्रांस में उसके रिपोर्टर पीएरे हेनरी, खुद फ्रांस के फाइटर पायलट रह चुके हैं। तमाम तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में हेनरी को महारथ हासिल है। ऐसे में राफेल फाइटर जेट की ताकत और कुव्वत का पता लगाने के लिए हेनरी ने राफेल फाइटर जेट को उड़ाने का फैसला किया। फाइटर जेट को उड़ाने से पहले हेनरी ने खास तरह का जंपिंग सूट और माउटेंड हेलमेल पहना। इसके बाद हेनरी राफेल की कॉकपीट में बैठे।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राफेल में उड़ान के बाद हेनरी ने बताया कैसे है ये गेमचेंजर। रिपोर्टर ने बताया कि इसकी ताकत बहुत शानदार है और इसकी तेजी आप तब महसूस करते हैं, जब आप इसको कम ऊंचाई पर उड़ाते हैं। इसके रडार के मदद से आप पर्यावर को अच्छे से समझ पाते हैं। ये एक शानदार लड़ाकू विमान है। राफेल काफी बड़ा लड़ाकू विमान है और बड़े होने का मतलब है, ज्यादा फ्यूल का इस्तेमाल होना, जिसकी वजह से वो आसमान में ज्यादा देर तक टिक पाता है। इसकी मदद से ही आप सारे दिए गए मिशन खत्म कर पाते हैं। ये एक गेमचेंजर है। ये नए जमाने का लड़ाकू विमान है। इसकी क्षमता मिलिट्री और एयरफोर्स दोनों के लिए कारगर है। रिपोर्टर ने बताया कि राफेल को बम और मिसाइल के साथ भेजिए और वो अपने आप को बचाने के साथ-साथ अपने एयर डिफेंस को बचाता है और साथ ही दुश्मन की जमीन पर भी बम-मिसाइल गिराता है। ये आसमान में अपनी तेजी बढ़ा सकता है। फ्यूल टैक को भर सकता है। ये आसमान में ही मिशन भी चेंज कर सकता है। इसके नए जमाने के रडार सिस्टम से हम दूर तक की जानकारी पता लगा सकता हैं।
राफेल के कॉकपिट में #TV9Bharatvarsh का कैमरा
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) July 27, 2020
देखिए राफेल साक्षात्.. वर्ल्ड EXCLUSIVE रिपोर्ट @TV9Bharatvarsh पर@nishantchat | @GauravAgrawaal #Rafale pic.twitter.com/vjT7DLA2Nj
वहीं आपको यह भी बता दें कि ‘आजतक’ के संवाददाता शिव अरूर भी देश के ऐसे पत्रकार है, जिन्होंने खुद राफेल में उड़ान भरी है। उन्होंने यह उड़ान तब भरी थी, जब पिछले साल भारत को आधिकारिक रूप से ये सभी राफेल मिले थे। उस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से इन्हें स्वीकार किया था। उड़ान भरने से पहले शिव अरूर ने बकायदा कॉकपिट की पूरी जानकारी दी गई थी।
यहां देखिए पिछले साल उड़ान भरने के दौरान का वीडियो-
टैग्स रिपोर्टर चैनल राफेल टीवी9 भारतवर्ष फ्रांस फाइटर जेट गेमचेंजर