होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो पत्रकारों में कोरोना की पुष्टि, CM उठाएंगे इलाज का खर्च

दो पत्रकारों में कोरोना की पुष्टि, CM उठाएंगे इलाज का खर्च

देश भर में  कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी से अब पत्रकार भी नहीं बच पाए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश भर में  कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी से अब पत्रकार भी नहीं बच पाए हैं। तमिलनाडु के दो पत्रकारों में भी वायरस की पुष्टि हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक पत्रकार 25 वर्ष का है, जो तमिल दैनिक में संवाददाता के तौर पर कार्यरत है, जबकि दूसरा 23 वर्षीय पत्रकार तमिल चैनल में उप संपादक के तौर पर कार्यरत है। इनमें से संवाददाता को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे का इलाज सरकारी स्टेनले अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल दोनों पत्रकारों की स्थिति स्थिर है।

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया का हम उनके संपर्कों का पता लगा रहे हैं और उनके संबंधित क्षेत्रों में निषिद्ध उपाय किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला तमिलनाडु में आठ मार्च को सामने आया था। ग्रेटर चेन्नई निगमायुक्त जी प्रकाश ने बताया कि दोनों पत्रकारों के इलाज पर अगर कोई खर्च आता है तो इसका वहन मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की घोषणाओं के अनुरूप किया जाएगा।

कुछ दिन पहले पलानीस्वामी ने कहा था कि अगर कोई पत्रकार वायरस से संक्रमित होता है तो उसके इलाज का सारा खर्च सरकार उठायेगी।  

गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के संवाददाता सम्मेलन में ये दोनों पॉजीटिव पत्रकार उपस्थित थे, जिसके बाद अब अन्य पत्रकारों भी दहशत में है। इस संवाददाता सम्मेलन में  शामिल हुए सभी पत्रकारों से स्टेनली मेडिकल कॉलेज के सामने भारती कॉलेज में परीक्षण कराने का सुझाव दिया है। इसके अलावा काम पर जाने वाले अन्य कर्मचारियों को भी परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया है। 


टैग्स पत्रकार कोरोना तमिलनाडु
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

10 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

23 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

32 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

42 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

53 minutes ago