होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'श्रीअधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड' का बदला नाम, MCA से मिली मंजूरी
'श्रीअधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड' का बदला नाम, MCA से मिली मंजूरी
SAB टीवी के रूप में जाने जाने वाले 'श्रीअधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड' (Sri Adhikari Brothers Television Network Limited) का नाम अब बदलकर Aqylon Nexus Limited कर दिया गया है।
Vikas Saxena 1 month ago
SAB टीवी के रूप में जाने जाने वाले 'श्रीअधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड' (Sri Adhikari Brothers Television Network Limited) का नाम अब बदलकर Aqylon Nexus Limited कर दिया गया है। यह बदलाव 23 जनवरी 2026 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) द्वारा मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक हो गया।
कंपनी ने बताया कि नाम बदलने के बाद अब सभी विभागों और नियामक संस्थाओं में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनी का कहना है कि पुराने नाम को अगले दो साल तक नई ब्रैंडिंग के साथ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा ताकि किसी भी स्टेकहोल्डर को भ्रम न हो।
SAB टीवी के एमडी श्री श्रीवत्सव सुनकारा (Srivatsava Sunkara) ने कहा कि यह बदलाव कंपनी की नई पहचान और विस्तार के प्रयासों का हिस्सा है। अब कंपनी Aqylon Nexus Limited के नाम से कारोबार करेगी, लेकिन सभी कानूनी अधिकार और जिम्मेदारियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी। कंपनी का नया ऑफिस मुंबई के ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट में है।
टैग्स