होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मंच पर एक साथ नजर आएंगे सौरभ द्विवेदी, शलभ उपाध्याय और रूबिका लियाकत

इस मंच पर एक साथ नजर आएंगे सौरभ द्विवेदी, शलभ उपाध्याय और रूबिका लियाकत

‘इंडिया कॉन्फ्रेंस एट हार्वर्ड’ (India Conference at Harvard) के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने को हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘इंडिया कॉन्फ्रेंस एट हार्वर्ड’ (India Conference at Harvard) के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने को हैं। ‘हार्वर्ड केनेडी स्कूल’ (Harvard Kennedy School) और ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ (Harvard Business School) के छात्रों के संयुक्त तत्वावधान में ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस एट हार्वर्ड’ के 18वें एडिशन का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जाएगा।

बता दें कि कोरानावायरस महामारी के मद्देनजर तीन दिवसीय यह कॉन्फ्रेंस पहली बार वर्चुअल रूप से की जाएगी। ऐसे में आप दुनिया के किसी भी कोने से इस कार्यक्रम में जुड़ सकते हैं। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विषयों (जैसे-राजनीति, एंटरटेनमेंट, इकनॉमी और पत्रकारिता) पर भारत के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। विभिन्न विषयों से जुड़े नीति-निर्माता आने वाले दिनों में भारत का भविष्य कैसा होगा, इस पर अपनी राय रखेंगे।

पत्रकारिता की बात करें तो टेक-मीडिया स्टार्टअप ‘न्यू इमर्जिंग वर्ल्ड ऑफ जर्नलिज्म’ (NEWJ) के एडिटर-इन-चीफ शलभ उपाध्याय, अपने ठेठ देशी अंदाज से सबको लुभाने वाले ‘द लल्लनटॉप’ के एडिटर सौरभ द्विवेदी और ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) की जानी-मानी सीनियर न्यूज एंकर रूबिका लियाकत ‘Hindi News Goes Digital - The Next Big Thing in Indian Journalism’ विषय पर पैनल डिस्कशन में अपने विचार रखेंगे। 22 फरवरी को सुबह आठ से नौ बजे के बीच होने वाले इस पैनल को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एमबीए कैंडिडेट अपूर्व गोयल मॉडरेट करेंगे।  

इस कार्यक्रम में रजिस्टर करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।


टैग्स रूबिका लियाकत सौरभ द्विवेदी इंडिया कॉन्फ्रेंस एट हार्वर्ड शलभ उपाध्याय अपूर्व गोयल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

30 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

43 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

52 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago