होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गणतंत्र दिवस समारोह के प्रसारण के लिए दूरदर्शन ने इस साल किए ये खास इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह के प्रसारण के लिए दूरदर्शन ने इस साल किए ये खास इंतजाम

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष दूरदर्शन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का प्रसारण अनूठी विशेषताओं से लैस होने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष दूरदर्शन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का प्रसारण अनूठी विशेषताओं से लैस होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह पर दूरदर्शन की कवरेज न केवल बड़े पैमाने पर होगी, बल्कि विशेषताओं में भी अद्वितीय होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूरदर्शन ने इस संबंध में भारतीय वायुसेना के साथ करार किया है। इसके तहत 75 विमानों के विशाल बेड़े के विभिन्न करतबों के सीधे प्रसारण के साथ-साथ फ्लाई पास्ट के नए पहलुओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से व्यवस्थाएं की गई हैं। इस साल गणतंत्र समारोह की कवरेज के लिए 59 कैमरे और 160 से अधिक कर्मी राष्ट्रपति भवन से लेकर राजपथ होते हुए इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक तैनात किए गए हैं।  

लोगों को पूरे समारोह का विहंगम दृश्य देने के लिए दो 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। इनमें एक राजपथ पर और दूसरा इंडिया गेट के शीर्ष पर लगाया गया है। इन दोनों कैमरों से डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल पर दो अलग-अलग लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे। मार्चिंग टुकड़ियों और फ्लाई-पास्ट की हर मिनट की आवाजाही को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन ने पांच जिमी जिब्स, 100X और 86XTally लेंस का कॉनम्बिनेशन, 15 से ज्यादा वाइड एंगल लेंस, एबैकस लेंस लगाए गए हैं। एक कैमरा 120 फीट हाइड्रोलिक क्रेन पर लगाया गया है।

पूरी कवरेज को इंटीग्रेटिड बनाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों को डार्क फाइबर ऑप्टिकल कनेक्टिविटी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और बैकपैक कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ा गया है। जमीन से प्रभावी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, डीडी ने राजपथ पर एक अस्थायी प्रोडक्शन कंट्रोल रूम बनाया है।

बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देश भर में दूरदर्शन के सभी चैनल्स पर सुबह सवा नौ बजे से शुरू होगा और यह राजपथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा। यह सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, यूट्यूब चैनल्स और न्यूजऑनएयर ऐप व वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।


टैग्स दूरदर्शन कवरेज गणतंत्र दिवस भारतीय वायुसेना आईएएफ इंडियन एयरफोर्स वायुसेना
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

20 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

33 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

42 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

51 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago