होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्रिटिक के पक्ष में उतरी मीडिया कंपनी, सिंगर को डिलीट करना पड़ा ट्वीट

क्रिटिक के पक्ष में उतरी मीडिया कंपनी, सिंगर को डिलीट करना पड़ा ट्वीट

विवाद के बीच मीडिया कंपनी ने इस मुद्दे पर अपने लेखक का साथ दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

नेता हों, अभिनेता हों या अन्य कलाकार, सभी चाहते हैं कि मीडिया उनसे जुड़ी अच्छी ख़बरें प्रसारित करे। यानी सब कुछ अच्छा-अच्छा, लेकिन जब अच्छे के साथ कुछ बुरा भी सामने आ जाता है, तो सबके चेहरे बन जाते हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर माइली साइरस के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। साइरस की नयी एलबम ‘शी इज कमिंग’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस एलबम के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है, हालांकि म्यूजिक क्रिटिक सिडनी गोर को एलबम में कुछ ख़ास नज़र नहीं आया। और यही बात उन्होंने शब्दों में बयां कर दी, जिसे देखते ही साइरस का पारा हाई हो गया। वह इस कदर नाराज़ हो गईं कि सोशल मीडिया पर ही सिडनी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर बैठीं। इसके बाद उन्हें अपने कई प्रशंसकों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

दरअसल, म्यूजिक क्रिटिक सिडनी गोर ने एलबम की समीक्षा में लिखा ‘शी इज कमिंग एक दिशाहीन एलबम है,’ इसके अलावा उन्होंने सिंगर की मां ‘टिश’ का नाम भी गलत ‘ट्रिश’ लिख दिया। इस गलती ने माइली साइरस को सिडनी पर हमला बोलने का मौका दिया और इसके बाद तो वह बोलती ही गईं। सोशल मीडिया पर 42.7 मिलियन फॉलोअर्स वालीं माइली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘लोल, मुझे आखिकार s****y की समीक्षा मिल गई। कृपया समझ लें कि मेरी मां का नाम ‘टिश’ है’ #DoYourResearch #AfterYouSuckMyNut’। माइली साइरस का गुस्सा इस एक ट्वीट से ही शांत नहीं हुआ, उन्होंने एक के बाद के कई ट्वीट किये।

साइरस ने आगे लिखा, ‘अपने s****y लेख के अंत में खरीदने/स्ट्रीम का लिंक डालने के लिए धन्यवाद। हालांकि मुझे यकीन है कि सभी ने मेरी एलबम खरीद और स्ट्रीम कर ली होगी और मुझे इस बात का भी यकीन है कि यह आपके जैसे लोगों के लिए सहायक होगा, जो मुझे ज्यादा नहीं जानते।’ जैसा कि अक्सर होता है कि कई प्रशंसकों ने इसके लिए क्रिटिक सिडनी गोर को ही दोषी करार दिया, जबकि कुछ ने माइली को समझाते हुए कहा कि उन्हें इस तरह आपा नहीं खोना चाहिए। उन्हें सराहना के साथ-साथ आलोचना को भी स्वीकार करना चाहिए।

वहीं जर्मन मीडिया कंपनी Highsnobriety ने इस मुद्दे पर अपने लेखक सिडनी का साथ दिया है। USA टुडे को दिए बयान में कंपनी ने कहा, ‘अपनी संपादकीय टीम की ओर से हम माइली साइरस की एलबम ‘शी इज कमिंग’ की सिडनी गोर द्वारा की गई समीक्षा का समर्थन करते हैं। माइली की मां के नाम के संबंध में हुई गलती पर हमें खेद है और इस बारे में पता चलते ही लेख में उसे सही करा दिया गया है।’ वहीं, जब मामला तूल पकड़ने लगा तो सिंगर ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स माइली साइरस अमेरिकी सिंगर शी इज कमिंग सिडनी गोर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

42 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

56 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago