होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिजनेस टुडे: सिद्धार्थ जराबी बने ग्रुप एडिटर, आलोक नायर को मिला SBU का चार्ज
बिजनेस टुडे: सिद्धार्थ जराबी बने ग्रुप एडिटर, आलोक नायर को मिला SBU का चार्ज
समूह ने संपादकीय और व्यापारिक दृष्टिकोण में गहरी समन्वयता और डिजिटल रूप से एकीकृत भविष्य की ओर अग्रसर होते हुए यह फैसला लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) की लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत सिद्धार्थ जराबी को ग्रुप एडिटर की भूमिका में पदोन्नत किया गया है, वहीं आलोक नायर अब स्वतंत्र रूप से पूरी ‘स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट’ (SBU) का चार्ज संभालेंगे। वे सीधे ग्रुप के सीईओ दिनेश भाटिया को रिपोर्ट करेंगे। यह घोषणा इंडिया टुडे ग्रुप की टीम को आंतरिक रूप से की गई है।
सिद्धार्थ जराबी इस संस्थान के साथ करीब चार साल से जुड़े हैं। वह अब प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर संपादकीय जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रिंट और ब्रॉडकास्ट वर्टिकल्स का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, जराबी अब डिजिटल स्ट्रैटेजी का भी नेतृत्व करेंगे। वे प्रिंट के लिए एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और टीवी व डिजिटल ऑपरेशंस के लिए ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे।
वहीं, बिजनेस टुडे के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आलोक नायर को ब्रैंड को सफलतापूर्वक ऊंचाई पर ले जाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अब यह जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस जिम्मेदारी के तहत वह अब बिजनेस टुडे के व्यापार संचालन का स्वतंत्र रूप से नेतृत्व करेंगे। इस बदलाव के बारे में कली पुरी ने सिद्धार्थ और आलोक दोनों की सराहना करते हुए कहा, ‘असल में एक बड़ी उछाल के लिए तैयार हो जाइए।’
टैग्स