होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TalentPost से जुड़े सीनियर मीडिया एग्जिक्यूटिव अभय ओझा , बने Co-Founder व KMP

TalentPost से जुड़े सीनियर मीडिया एग्जिक्यूटिव अभय ओझा , बने Co-Founder व KMP

अभय ओझा इससे पहले iTV Network के CEO रह चुके हैं। इसके अलावा वह Zee Media Corporation Limited (ZMCL) में भी CEO की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

मीडिया जगत के जाने-माने सीनियर एग्जिक्यूटिव अभय ओझा अब TalentPost से जुड़ गए हैं। वह इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में को-फाउंडर (Co-Founder) और Key Managerial Personnel (KMP) की भूमिका निभाएंगे।

अभय ओझा इससे पहले iTV Network के CEO रह चुके हैं। इसके अलावा वह Zee Media Corporation Limited (ZMCL) में भी CEO की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भारतीय ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में उनका नाम काफी जाना-पहचाना है। ऐसे में उनका यह कदम बड़े कॉरपोरेट मीडिया रोल से हटकर स्पोर्ट्स और टैलेंट इनोवेशन की दिशा में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

हालांकि TalentPost की आगे की पूरी योजना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अभय ओझा के जुड़ने से मीडिया टेक्नोलॉजी और जमीनी स्तर पर टैलेंट डेवलपमेंट को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में इस बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

TalentPost एक डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद देशभर में खेल और मनोरंजन के युवा टैलेंट को खोजकर आगे बढ़ाना है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों, कलाकारों और परफॉर्मर्स को एक ऐसा 360-डिग्री इकोसिस्टम देता है, जिसमें प्रोफेशनल मेंटरशिप, स्कॉलरशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने के मौके शामिल हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

5 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

4 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

4 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

5 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

22 hours ago