होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'थॉमसन रॉयटर्स' के इस प्लेटफॉर्म से जुडे़ ET के पूर्व सीनियर एडिटर सचिन दवे
'थॉमसन रॉयटर्स' के इस प्लेटफॉर्म से जुडे़ ET के पूर्व सीनियर एडिटर सचिन दवे
दि इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) के पूर्व सीनियर एडिटर सचिन दवे अब 'थॉमसन रॉयटर्स' से जुड़ गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘दि इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) के पूर्व सीनियर एडिटर सचिन दवे अब थॉमसन रॉयटर्स से जुड़ गए हैं। वे यहां कॉरपोरेट लीगल की कवरेज के उद्देश्य से निर्मित किए गए प्लेटफॉर्म ‘एशियन लीगल बिजनेस’ (Asian Legal Business) के एशिया एडिटर होंगे।
वह अपनी नव निर्मित भूमिका में ‘ALB जापान’ और ‘ALB इंडिया’ के साथ ‘ALB एशिया’ की देखरेख करेंगे।
दवे पूर्व में मुंबई में ET के सीनियर एडिटर थे और कॉर्पोरेट फाइनेंस, कंसल्टेंसीज, कॉर्पोरेट लॉ, डिजिटल इकोनॉमी और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी बीट के लिए अपना योगदान देते थे। ET में शामिल होने से पहले, उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ जैसे ऑर्गनाइजेशन के साथ काम कर चुके हैं।
एशिया एडिटर के रूप में वह संपादकीय एजेंडा निर्धारित करेंगे, स्टोरीज पर लेखकों को असाइन और मार्गदर्शित करेंगे, कंटेंट को एडिट और प्रूफरीड करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो फिर से लिखना शुरू करेंगे।
थॉमसन रॉयटर्स के इस पद के लिए निकाली गयी जॉब पोस्टिंग में कहा गया था कि एडिटर प्रॉडक्शन प्रोसेस की देखरेख करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जो भी काम हो वह समय-सीमा पर ही पूरा हो। इसके अलावा वीडियो और पॉडकास्ट के प्रॉडक्शन में भी मदद करने की बात कही गयी थी।
दवे थॉमसन रॉयटर्स के लीगल मीडिया ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर रणजीत डैम के नेतृत्व वाली टीम में शामिल हुए हैं, जोकि सिंगापुर में स्थित हैं। वह भारत, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, बीजिंग और मनीला में स्थित सदस्यों के साथ संपादकीय टीमों का नेतृत्व करते हैं।
कहा जा रहा है कि ‘थॉमसन रॉयटर्स’ भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और हाई-प्रोफाइल जर्नलिस्ट्स और एडिटर्स को नियुक्त कर रहा है।
टैग्स ईटी सीनियर एडिटर थॉमसन रॉयटर्स सचिन दवे द इकोनॉमिक टाइम्स एशिया एडिटर एशियन लीगल बिजनेस