होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आंदोलन को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा का ‘पलटवार’

आंदोलन को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा का ‘पलटवार’

कनाडा में सरकार के खिलाफ ट्रक चालकों का प्रदर्शन बेकाबू हो गया है। करीब 50 हजार ट्रक चालकों का प्रदर्शन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए गले की फांस बन गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कनाडा में सरकार के खिलाफ ट्रक चालकों का प्रदर्शन बेकाबू हो गया है। करीब 50 हजार ट्रक चालकों का प्रदर्शन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के लिए गले की फांस बन गया है। ट्रक चालक ट्रूडो सरकार को ही उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसी बीच ट्रूडो ने अब आंदोलन को कुचलने की तैयारी कर ली है।

आज उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  ‘कनाडा के लोगों को प्रदर्शन, सरकार से असहमत होने और अपनी बात को कहने का अधिकार है। हम इन अधिकारों की हमेशा रक्षा करेंगे। लेकिन इस बात के लिए स्‍पष्‍ट रहें कि उन्‍हें हमारी अर्थव्‍यवस्‍था, लोकतंत्र और हमारे नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन को ब्‍लॉक करने का अधिकार नहीं है। इसे बंद करना होगा।‘

उनके इस ट्वीट पर न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) में विदेशी मामलों की वरिष्ठ पत्रकार पलकी शर्मा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आपको याद दिला दूं कि भारत सदैव अपने आंदोलनकारियों के हित के लिए न सिर्फ खड़ा हुआ बल्कि उनसे कई दौर की वार्ता भी की। सरकार ने उनके मुद्दों को समझने के लिए सीधा संवाद किया था। अब एकता और सहयोग से मिलकर चलने का समय है! आगे उन्होंने लिखा कि कनाडा के सिंघु बॉर्डर पर आपका स्वागत है।‘

दरअसल, भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय जस्टिन ट्रूडो ने कहा था, ‘अगर मैं किसानों के विरोध के बारे में भारत से आने वाली खबरों पर अपनी बात न रखता हूं तो मुझे खेद होगा। स्थिति चिंताजनक है। हम सभी परिवार और दोस्तों को लेकर बहुत चिंतित हैं।


टैग्स विऑन जस्टिन ट्रूडो पलकी शर्मा ट्रक चालकों का प्रदर्शन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago