होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर इस दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं पलकी शर्मा

फिर इस दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं पलकी शर्मा

पलकी शर्मा पूर्व में भी एंटरप्रिन्योर रह चुकी हैं। वह वर्ष 2016 में एक डिजाइनर साड़ी ब्रैंड ‘Reyva’ ल़ॉन्च कर चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

सीनियर न्यूज एंकर और लोकप्रिय टीवी पत्रकार पलकी शर्मा के बारे में एक बड़ी खबर है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, पलकी शर्मा एक बार फिर एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।

इस खबर के मुताबिक वह अपना वेंचर शुरू कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने पूंजी जुटाने की व्यवस्था कर ली है। बता दें कि पलकी शर्मा ने हाल ही में 'फर्स्टपोस्ट' (Firstpost) में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: पलकी शर्मा ने 'फर्स्टपोस्ट' से दिया इस्तीफा, मैनेेजिंग एडिटर के पद पर थीं कार्यरत

गौरतलब है कि पलकी शर्मा पूर्व में भी एंटरप्रिन्योर रह चुकी हैं। वह वर्ष 2016 में एक डिजाइनर साड़ी ब्रैंड ‘Reyva’ ल़ॉन्च कर चुकी हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) का जाना-माना चेहरा रहीं पलकी शर्मा वर्ष 2022 में इस प्लेटफॉर्म से इस्तीफा देकर बतौर मैनेजिंग एडिटर ‘नेटवर्क18’ (Network18) में शामिल हो गई थीं। वह 26 जनवरी 2023 से ‘फर्स्टपोस्ट’ पर अपना शो 'Vantage' चला रही थीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

6 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

5 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

5 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

23 hours ago