होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ के बोर्ड में शामिल हुए संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण
‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ के बोर्ड में शामिल हुए संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण
संजय पुगलिया ने जहां ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ में डायरेक्टर के रूप में जॉइन किया है, वहीं चेंगलवारायण इसमें इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ बिजनेस और फाइनेंसियल न्यूज कंपनी है और भारत में एक प्रमुख बिजनेस न्यूज डिजिटल प्लेटफार्म www.bqprime.com का संचालन करती है। क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का मुख्य कंटेंट भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय वित्त, कॉर्पोरेट कानून और गवर्नंस व बिजनेस न्यूज पर आधारित है।
संजय पुगलिया को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। वह प्रिंट के साथ-साथ टीवी पत्रकारिता में भी काम कर चुके हैं। पूर्व में संजय पुगलिया ‘द टाइम्स ग्रुप’ (The Times Group), ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (Business Standard), ‘आजतक’ (AajTak), ‘जी न्यूज’(Zee News), ‘स्टार न्यूज’(Star News) और ‘सीएनबीसी आवाज’(CNBC Awaaz) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इस बारे में ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ के चेयरमैन राघव बहल का कहना है, ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड के बोर्ड में अपने दो पुराने और खास सहयोगियों का स्वागत करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। कई साल पहले संजय और सेंथिल ने देश के सबसे बड़े बिजनेस न्यूज ब्रॉडकास्ट/डिजिटल नेटवर्क को लॉन्च करने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया था। अब इस पारी में, हम अडानी समूह के साथ एक मजबूत नई इनवेस्टमेंट पार्टनरशिप में उस ‘जादू’ को फिर से दोहराएंगे और काफी आगे निकल जाएंगे।’
वहीं, कंपनी बोर्ड में अपनी नियुक्ति के बारे में संजय पुगलिया का कहना है, ‘मुझे कंपनी के बोर्ड में शामिल होने की काफी खुशी है। इस कंपनी की टीम ने अपेक्षाकृत कम समय में एक उत्कृष्ट, उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल बिजनेस न्यूज ब्रैंड तैयार किया है। एएमजी मीडिया नेटवर्क इस पहल को बढ़ाने के लिए अपना पूरा समर्थन देगा। राघव और सेंथिल का फिर एक साथ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, ताकि इस मजबूत प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजनेस न्यूज कंज्यूमर्स की सेवा की जा सके।’
बता दें कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी (subsidiary) ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स’ (AMG Media Networks) राघव बहल की कंपनी ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ (Quintillion Business Media) में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीद रही है। अडानी एंटरप्राइजेज ने 13 मई की देर रात को भेजी नियामकीय सूचना में कहा था कि उसने क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड (क्यूएमएल) और क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) के साथ एक शेयरधारक समझौता (एसएचए) किया है। साथ ही क्यूएमएल, क्यूबीएमएल और क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड (क्यूडीएमएल) के साथ एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
टैग्स सेबी संजय पुगलिया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया बीक्यू प्राइम सेंथिल चेंगलवारायण एएमजी मीडिया नेटवर्क्स