होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस ने दो बड़ी कंपनियों का पूरा किया मर्जर, ‘Star’ ब्रैंड अब Jiostar के पास

रिलायंस ने दो बड़ी कंपनियों का पूरा किया मर्जर, ‘Star’ ब्रैंड अब Jiostar के पास

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी दो सब्सिडियरी कंपनी- स्टार टेलीविजन प्रॉडक्शन लिमिटेड और स्टार इंडिया परिवार लिमिटेड (जिसका नया नाम अब जियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है) का मर्जर पूरा होने की घोषणा कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी दो अहम सब्सिडियरी कंपनी- स्टार टेलीविजन प्रॉडक्शन लिमिटेड (STPL) और स्टार इंडिया परिवार लिमिटेड (जिसका नया नाम अब जियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है) का मर्जर पूरा होने की घोषणा कर दी है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, Jiostar ने 30 नवंबर को शाम 6:09 बजे रिलायंस को बताया कि मर्जर की स्कीम उसी दिन से लागू हो गई है। अब STPL पूरी तरह Jiostar के साथ जुड़ चुका है।

पहले STPL के पास ‘Star’ ब्रैंड का मालिकाना हक था और वही इसे समूह की अन्य कंपनियों को लाइसेंस पर देता था। मर्जर के बाद यह पूरा काम अब सीधे Jiostar संभालेगा। यानी अब ‘Star’ ब्रैंड की जिम्मेदारी एक अलग रिलायंस कंपनी के पास न होकर Jiostar के भीतर ही रहेगी।

यह कदम रिलायंस के पिछले साल शुरू किए गए बड़े मीडिया री-स्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है। 14 नवंबर 2024 को RIL ने यह प्रस्ताव रखा था कि STPL को Star India (अब Jiostar India) में मिला दिया जाए। Jiostar खुद उसी साल बना था, जिसे रिलायंस के मीडिया कारोबार और Disney India ने मिलकर जॉइंट वेंचर के रूप में तैयार किया था।

इस मर्जर को रिलायंस के मीडिया बिजनेस को एक छतरी के नीचे लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 hours ago