होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पलकी शर्मा ने 'फर्स्टपोस्ट' से दिया इस्तीफा, मैनेेजिंग एडिटर के पद पर थीं कार्यरत

पलकी शर्मा ने 'फर्स्टपोस्ट' से दिया इस्तीफा, मैनेेजिंग एडिटर के पद पर थीं कार्यरत

'फर्स्टपोस्ट' (Firstpost) की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

'फर्स्टपोस्ट' (Firstpost) की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पलकी शर्मा अब अपना खुद का नया वेंचर शुरू करने जा रही हैं। यह जानकारी कंपनी के एम्प्लॉयीज के साथ एक आंतरिक कम्युनिकेशन के जरिए साझा की गई है, जो एक्सचेंज4मीडिया के पास भी है। 

'फर्स्टपोस्ट' के सीनियर एग्जिक्यूटिव संतोष मेनन ने इस बारे में एम्प्लॉयीज को भेजे गए नोट में लिखा, “भारी मन से मैं 'फर्स्टपोस्ट' में एक अहम लीडरशिप बदलाव की जानकारी साझा कर रहा हूं। मैनेजिंग एडिटर के तौर पर एक शानदार कार्यकाल के बाद पलकी शर्मा ने पद छोड़ने का फैसला किया है।”

संतोष मेनन ने आगे लिखा कि फर्स्टपोस्ट में अपने कार्यकाल के दौरान पलकी शर्मा ने प्राइम टाइम शो ‘Vantage’ की शुरुआत में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शो की एडिटोरियल दिशा तय करने में भी बड़ा योगदान दिया।
उन्होंने इस शो को साफ सोच, गहरी समझ और भारतीय दृष्टिकोण से वैश्विक खबरें पेश करने की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ एंकर किया, जिसकी काफी सराहना हुई।

ऑन-एयर भूमिका के अलावा पलकी शर्मा ने Firstpost की मजबूत एडिटोरियल टीम खड़ी करने और उच्च स्तर की पत्रकारिता की संस्कृति विकसित करने में भी अहम योगदान दिया।

संतोष मेनन ने लिखा, “हम उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद करते हैं और उनके आने वाले उद्यमी सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।”

इस बीच, संतोष मेनन ने यह भी जानकारी दी कि बिनॉय प्रभाकर Firstpost से जुड़ गए हैं। वह अब चीफ कंटेंट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संतोष मेनन ने अपने नोट में लिखा, “अब जब हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिनॉय प्रभाकर Firstpost से जुड़ रहे हैं। वह एक बेहद अनुभवी एडिटर हैं और उन्होंने Hindustan Times, The Economic Times, The Indian Express जैसी प्रमुख मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। इसके अलावा वह हमारे ही ग्रुप के Moneycontrol और CNBCTV18.com से भी जुड़े रहे हैं।”

नोट में आगे बताया गया कि बिनॉय प्रभाकर को 25 साल से ज्यादा का एडिटोरियल अनुभव है और डिजिटल न्यूज़ ऑपरेशंस को खड़ा करने और लीड करने का उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। वह Firstpost में चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर शामिल हो रहे हैं और ब्रैंड के अगले और रोमांचक दौर में एडिटोरियल दिशा को मजबूत करेंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

6 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

5 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

5 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

6 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

23 hours ago