होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पद्मश्री से सम्मानित महिला संपादक ने एडिटर्स गिल्ड से दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप
पद्मश्री से सम्मानित महिला संपादक ने एडिटर्स गिल्ड से दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और ‘द शिलांग टाइम्स’ अखबार की संपादक पेट्रीसिया मुखीम ने ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ में अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दरअसल, पिछले हफ्ते मेघालय हाई कोर्ट ने जुलाई में मुखीम की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पुलिस में दाखिल की गई शिकायत पर कोई टिप्पणी करने या आदेश देने से इनकार कर दिया था। एडिटर्स गिल्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा मुस्तफा के नाम लिखे एक पत्र में मुखीम ने कहा है कि गिल्ड को इस केस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी, लेकिन गिल्ड की ओर से उनके मामले में पूरी तरह चुप्पी साध ली गई। ऐसे में मैं अपनी सदस्यता से इस्तीफा देना चाहती हूं।’
इस पत्र में मुखीम ने यह भी कहा है, ‘मेरे हिसाब से गिल्ड सेलेब्रिटी एडिटर्स/एंकर्स' को बचाने और जानबूझकर अपने ही एक सदस्य की आवाज को नजरअंदाज करने का का काम कर रही है।'
यह भी पढ़ें: पद्मश्री से सम्मानित एडिटर के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, लगा यह आरोप
बता दें कि मुखीम ने जुलाई में एक बास्केटबॉल कोर्ट में पांच लड़कों पर हमले के बाद हमलावारों की पहचान करने में नाकाम रहने के लिए अपनी फेसबुक पोस्ट में लॉसोहतुन के ग्राम दरबार (परिषद) की आलोचना की थी। पुलिस ने इस मामले में 11 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। मुखीम ने मेघालय के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की की थी।
मुखीम की इस पोस्ट को लेकर ग्राम परिषद की ओर से उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत में मुखीम पर फेसबुक पोस्ट के जरिये सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया गया था। मुखीम इसके खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थीं। मेघालय हाई कोर्ट की एकल पीठ ने 10 नवंबर को मुखीम को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का दोषी ठहराया था और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।
टैग्स पत्रकार एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इस्तीफा द शिलांग टाइम्स मेघालय पेट्रीसिया मुखीम ईजीआई