होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘News24’ ने मयूर अग्रवाल को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘News24’ ने मयूर अग्रवाल को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
मयूर अग्रवाल पूर्व में ‘जी मीडिया’, ‘एनडीटीवी’, ‘जी एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइम्स टेलिविजन’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) ने मयूर अग्रवाल को वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह कंपनी के बिक्री प्रयासों का नेतृत्व करने, प्रभावी सेल्स स्ट्रैटेजीज को विकसित करने व क्रियान्वित करने के साथ ही रेवेन्यू जुटाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
इसके अलावा सेल्स के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव और अभिनव दृष्टिकोण के साथ वह मार्केट में ‘न्यूज24’ का विस्तार करने के साथ ही कस्टमर रिलेशनशिप को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मयूर अग्रवाल को सेल्स के क्षेत्र में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी मीडिया’ (Zee Media), ‘एनडीटीवी’ (NDTV), ‘जी एंटरटेनमेंट’ (Zee Entertainment) और ‘टाइम्स टेलिविजन’ (Times Television) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
मयूर अग्रवाल की नियुक्ति के बारे में ‘न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड’ (News24 Broadcast India Limited) की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद का कहना है, ‘न्यूज24 में नए वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के रूप में मयूर अग्रवाल का स्वागत करते हुए हमें काफी खुशी है। उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड और रणनीतिक दृष्टि उन्हें हमारी सेल्स टीम का नेतृत्व करने के लिए श्रेष्ठ उम्मीदवार बनाती है। हमें विश्वास है कि मयूर अग्रवाल की विशेषज्ञता हमारी सेल्स पहलों को आगे बढ़ाएगी और हमारी कंपनी को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।’
वहीं, मयूर अग्रवाल का कहना है, ‘मैं न्यूज24 से जुड़कर और इस डायनामिक टीम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सेल्स स्ट्रैटेजी को बढ़ाने, कस्टमर रिलेशनशिप को मजबूत करने और रेवेन्यू को बढ़ाने के तहत अपने अनुभव का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हम साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल करेंगे।’
टैग्स न्यूज24 वाइस प्रेजिडेंट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट सेल्स न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड मयूर अग्रवाल