होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV के पत्रकार से मारपीट पर NBDA व प्रेस क्लब ने जतायी नाराजगी, कही ये बात

ITV के पत्रकार से मारपीट पर NBDA व प्रेस क्लब ने जतायी नाराजगी, कही ये बात

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को रायबरेली जिले से निकल रही यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार की जाति, नाम और मालिक तक के बारे में पूछना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की पिटाई भी कर दी। 

पत्रकार का नाम शिव प्रसाद यादव है और वह आईटीवी नेटवर्क (itv Network) के संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। 

इस मामले में अब न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है।

NBDA ने कहा कि पत्रकारों को शारीरिक क्षति पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि मीडिया की बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला भी है।

NBDA ने आगे कहा कि पत्रकारों के साथ मारपीट करने की कोई वजह नहीं हो सकती, लिहाजा NBDA ने प्रशासन से दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की रैली में हुई मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पत्रकार को भीड़ ने घर रखा है और गाड़ी पर खड़े राहुल गांधी सवालों की बौछार कर रहे हैं। वह पूछ रहे हैं- आप किस मीडिया से हैं? नाम क्या है आपका? अपने मालिक का नाम बताओ? क्या नाम है बताओ?'

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उग्र होकर पत्रकार के साथ धक्कामुक्की शुरू कर देती है। माइक पकड़े राहुल गांधी कहते हैं  कि मारो मत उसको। नाम बताओ उसका। वो ओबीसी नहीं है, दलित नहीं है, आदिवासी नहीं है। अरबपति है वो। उसको छोड़ दो। यहां भेजो। मारो मत उसको।

हालांकि, पत्रकार के साथ हुई इस घटना की प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब ने ट्वीट किया, “हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा समाचार संवाददाताओं के साथ किसी भी तरह की शारीरिक मारपीट की निंदा करते हैं। हम न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान रायबरेली में आईटीवी संवाददाता शिव प्रसाद यादव के साथ हुई घटना पर चिंता व्यक्त करते हैं और दोषी हमलावरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आग्रह करते हैं।''

 


टैग्स प्रेस क्लब ऑफ इंडिया आईटीवी नेटवर्क संवाददाता एनबीडीए शिव प्रसाद यादव
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

14 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

27 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

36 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

46 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

57 minutes ago