होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंबानी और Times ग्रुप में डील की खबरों के बीच रिलायंस ने दिया ये बयान

अंबानी और Times ग्रुप में डील की खबरों के बीच रिलायंस ने दिया ये बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में दोनों के बीच अभी शुरुआती दौर में है बातचीत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी मीडिया फर्म ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड’ को ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) को बेचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टाइम्स ग्रुप’ की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) इसके लिए एक एडवाइजर की तैनाती पर भी विचार कर रही है, ताकि प्रॉपर्टी के बारे में पूरी पड़ताल की जा सके।

वहीं, ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ ने अपने न्यूज मीडिया बिजनेस को 'टाइम्स समूह' को बेचे जाने की खबरों से इनकार किया है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज इस तरह की खबर का खंडन करती है। यह खबर झूठी और निराधार है।'

सूत्रों का कहना है कि ‘टाइम्स ग्रुप’ ने ‘सीएनबीसी’ (CNBC) में अपनी रुचि दिखाई है, लेकिन अंबानी अपनी पूरी मीडिया परिसंपत्ति को एक साथ बेचना चाहते हैं। बताया जाता है कि यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इस खबर के साथ ही ‘नेटवर्क18’ के शेयर में गुरुवार को 10 प्रतिशत का उछाल देखा गया और यह लगभग छह महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी द्वारा अपने न्यूज बिजनेस को बेचने की योजना का खुलासा उस समय हुआ था, जब ‘नेटवर्क18’ की एंटरटेनमेंट डिवीजन (जिसमें कई मूवी, म्यूजिक और कॉमेडी चैनल्स शामिल हैं) को सोनी कारपोरेशन को बेचने की खबर सामने आई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क18 ने मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 1.78 बिलियन रुपए का नुकसान दर्ज किया था, जबकि इसका कुल कर्ज 28 बिलियन रुपए तक पहुंच गया था।    

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि जापान की कंपनी ‘सोनी’ (SONY)  ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड’ में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। इसके लिए दोनों में बातचीत चल रही है। हालांकि यह बातचीत भी अभी शुरुआती दौर में ही है।

‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ ने ‘नेटवर्क18’ का अधिग्रहण वर्ष 2014 में किया था। ‘नेटवर्क18’ के पास न्यूज और एंटरटेनमेंट के 56 चैनल हैं। इसकी न्यूज प्रॉपर्टीज में ‘मनी कंट्रोल’(MoneyControl), ‘न्यूज18’ (News18), ‘सीएनबीसीटीवी18 डॉट कॉम’ (CNBCTV18.com), ‘क्रिकेट नेक्स्ट’ (CricketNext) और ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) शामिल हैं।

वहीं,‘बेनेट कोलमैन’ को ‘टाइम्स ग्रुप’ के नाम से पहचाना जाता है। इसके पास ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘ईटी नाउ’ (ET Now) चैनल हैं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अलावा यह ग्रुप बिजनेस अखबार ‘इकनॉमिक टाइम्स’ भी पब्लिश करता है।


टैग्स नेटवर्क18 सोनी मुकेश अंबानी टाइम्स ग्रुप बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड आरआईएल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago