होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, नोटिस जारी

कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, नोटिस जारी

अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी इस याचिका पर नोटिस जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने अदालती कार्यवाही के लाइव प्रसारण वीडियो को सोशल मीडिया पर अवैध रूप से साझा करने, संपादित करने और किसी भी तरह से बदलने पर रोक लगा दी है।

इस मामले में दमोह के व्यवसायी डॉ. विजय बजाज ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अदालती कार्यवाही के वीडियो को सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से पोस्ट किए जाने का विरोध किया। उनके वकील उत्कर्ष अग्रवाल के मुताबिक, ऐसा करना उच्च न्यायालय के लाइव स्ट्रीमिंग नियमों का उल्लंघन है।

अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी इस याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ऐसे वीडियो हटाने की बात कही गई है। 

अग्रवाल ने बताया कि याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि जो लोग इन वीडियो से व्यूअरशिप के जरिए पैसे कमा रहे हैं, उनसे इस कमाई को वसूला जाए। अदालत में कुछ विशेष वीडियो भी पेश किए गए, जो अवैध रूप से अपलोड किए गए थे।

इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एस.के. कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ द्वारा की गई। पीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र व राज्य सरकार, सूचना प्रसारण मंत्रालय, मेटा प्लेटफॉर्म, यू.ट्यूब, एक्स और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। 


टैग्स सोशल मीडिया अदालती कार्यवाही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय लाइव स्ट्रीम वीडियो
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

46 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

59 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago