होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने जारी की प्रसार भारती की खरीद नीति

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने जारी की प्रसार भारती की खरीद नीति

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने ‘सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों’ पर विशिष्ट गुणवत्ता की सामग्री की खरीद और सेवाओं के लिए प्रसार भारती की एक नीति जारी की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बुधवार को ‘सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों’ पर विशिष्ट गुणवत्ता की सामग्री की खरीद और सेवाओं के लिए प्रसार भारती की एक नीति जारी की।

मंत्रालय ने कहा कि कम से कम संभावित लागत में महत्वपूर्ण कार्यों को बेहतर समन्वित तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित करने के लिए ‘एक समान और अच्छी तरह से प्रलेखित’ नीति, दिशा-निर्देश और प्रक्रिया तय किये जाने की आवश्यकता थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘प्रसार भारती में व्यापार की सुगमता के तहत, पहली बार सूचना-प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा द्वारा प्रसार भारती सदस्य (वित्त) डी.पी.एस. नेगी, अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एक खरीद नीति जारी की गई है।’

सदस्य (वित्त) और सदस्य (कार्मिक) डी.पी.एस. नेगी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि व्यापक नीति से खरीद प्रक्रियाओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूपसमय पर बजट का इस्तेमाल हो सकेगा और विशेष रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करना संभव हो सकेगा।क्रय गतिविधियों के विभिन्न चरणों के लिए निर्धारित समय-सीमा संगठन की खरीद प्रणाली की दक्षता में वृद्धि करेगी।'


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती सचिव खरीद नीति क्रय नीति
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 hours ago