होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मेघा टाटा ने Discovery Inc में अपनी पारी को दिया विराम
मेघा टाटा ने Discovery Inc में अपनी पारी को दिया विराम
करीब तीन साल से इस कंपनी से जुड़ी थीं मेघा टाटा। इस साल जून में उनके इस कंपनी से अलग होने की घोषणा की गई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डिस्कवरी इंक’ (Discovery Inc) में अपनी करीब तीन साल की पारी के बाद मेघा टाटा यहां से अलग हो गई हैं। वह यहां मैनेजिंग डायरेक्टर (साउथ एशिया) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
बता दें कि मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह ‘वार्नर ब्रॉस’ (Warner Bros) के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर ‘क्लेमेंट श्वेबिग’ (Clement Schwebig) द्वारा मेघा टाटा के ‘डिस्कवरी इंक’ छोड़ने की घोषणा जून में की गई थी।
इस बारे में मेघा टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।
गौरतलब है कि मेघा टाटा ने वर्ष 2019 में ‘डिस्कवरी’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) के साथ जुड़ी हुई थीं और भारत में इसके बिजनेस का नेतृत्व कर रही थीं।
मेघा टाटा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का करीब 30 साल का अनुभव है। वह ‘एचबीओ’ (HBO), ‘टर्नर इंटरनेशनल’ (Turner International) और ‘स्टार इंडिया’ (Star India) जैसी तमाम बड़ी कंपनियों में भी प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं।
टैग्स इस्तीफा रिजाइन डिस्कवरी इंक मेघा टाटा क्लेमेंट श्वेबिग