होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, किया ये वादा

कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, किया ये वादा

कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक कांटेदार मुकाबले में सीधे राज्यसभा के लिए निर्वाचित होकर राजनीति में पदार्पण किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया दिग्गज कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को राज्यसभा के नए सदस्य के रूप में शपथ ली है। इस बारे में अपने एक ट्वीट में कार्तिकेय शर्मा ने कहा है, ‘हरियाणा ने जिस उद्देश्य से मुझे संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित किया, उस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए और हरियाणा की आवाज को मजबूती से सदन के पटल पर रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा।’

बता दें कि ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक कांटेदार मुकाबले में सीधे राज्यसभा के लिए निर्वाचित होकर राजनीति में पदार्पण किया है।

इस नेटवर्क के तहत हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) और अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) के संचालन के अलावा हिंदी और अंग्रेजी में क्रमश: दो अखबारों ‘आज समाज‘ (Aaj Samaj) और ‘द संडे गार्डियन‘ (The Sunday Guardian) का प्रकाशन किया जाता है।

कार्तिकेय शर्मा सामाजिक सेवाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। 2007 में कार्तिकेय शर्मा ने 'आईटीवी मीडिया' की शुरुआत की। इसके साथ ही 'इंडिया न्यूज' के माध्यम से क्षेत्रीय टीवी चैनलों का एक नेटवर्क भी लॉन्च किया। 2015 आने तक 'इंडिया न्यूज' ने हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड तक अपनी पकड़ बना ली। उसके बाद कार्तिकेय शर्मा ने 'न्यूज एक्स' चैनल लॉन्च किया।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा सदस्य शपथ
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

16 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

15 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

15 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

16 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago