होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत कई लोगों की मौत
प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत कई लोगों की मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान हुआ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों के मारे जाने की खबर सामने आयी है।
जानकारी के मुताबिक, Learjet 45 (VT-SSK) नाम के चार्टर्ड जेट विमान में अजित पवार सवार थे। विमान मुंबई से बारामती की ओर लैंडिंग के लिए आ रहा था, तभी रनवे के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में सिर्फ अजित पवार ही नहीं बल्कि अन्य लोगों का भी मौत हो गई हैं, जिसमें पायलट, सह‑पायलट और सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि असल में कितने लोग सवार थे, लेकिन प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार कोई भी यात्री बच नहीं सका।
हादसे के बाद डीजीसीए (सिविल एविएशन) और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और रेस्क्यू टीम ने राहत‑बचाव कार्य किया। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए अधिकारियों को जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि अजित पवार बुधवार को बारामती में चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे। सुबह मुंबई से रवाना होने के बाद ये दुर्घटना हुई।
इस हादसे की खबर से महाराष्ट्र और देशभर में हड़कंप मच गया है। राजनेताओं, समर्थकों और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
टैग्स