होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल ऐडवरटाइजिंग काउंसिल के अध्यक्ष बने इंडिया टुडे ग्रुप के ग्रुप CMO विवेक मल्होत्रा

डिजिटल ऐडवरटाइजिंग काउंसिल के अध्यक्ष बने इंडिया टुडे ग्रुप के ग्रुप CMO विवेक मल्होत्रा

वहीं, जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता और मेटा के डायरेक्टर व ऐड बिजनेस हेड अरुण श्रीनिवास को DAC का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इंडिया टुडे ग्रुप के ग्रुप सीएमओ विवेक मल्होत्रा को डिजिटल ऐडवरटाइजिंग काउंसिल (DAC) का नया अध्यक्ष चुना गया है, जो इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के तत्वावधान में कार्य करता है। वहीं, जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता और मेटा के डायरेक्टर व ऐड बिजनेस हेड अरुण श्रीनिवास को DAC का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

IAMAI के तत्वधान में डिजिटल ऐडवरटाइजिंग काउंसिल (DAC) ऐडवरटाइजिंग ईको सिस्टम में एक मजबूत आवाज है। एजेंसियों, प्रकाशकों, सहयोगियों, एडटेक और मार्टेक कंपनियों सहित 110 से अधिक सक्रिय सदस्यों के साथ, DAC कई सम्मेलनों, गोलमेज सम्मेलनों और ऑफसाइट्स के जरिए 500 से अधिक ब्रांडों, 250 एजेंसियों और 100 प्रकाशकों के साथ जुड़ता है।

डीएसी (DAC) डिजिटल ऐडवरटाइजिंग सेक्टर की ग्रोथ के लिए, ऐडवरटाइजिंग स्टेकहोल्डर्स के साथ काम कर रही है। पिछले 18 सालों में  DAC की वजह से ऐडवरटाइजिंग सेक्टर में काफी ग्रोथ देखने को मिली है। देश में 18 सालों में ऐडवरटाइजिंग स्पेंड्स 1 प्रतिशत से बढ़कर अब 30-34 प्रतिशत हो गया है, जिसमें DAC का अहम रोल है। DAC ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं, जिनमें से एक बिलिंग और भुगतान रिकवरी प्रक्रिया (BNPP) है। जिसकी वजह से IAMAI पब्लिशर्स और एजेंसियों को समय पर भुगतान करने में मदद मिलती है। 

नई टीम ऐडवरटाइजिंग सेक्टर की ग्रोथ में डीएसी और उसके स्टेकहोल्डर्स को लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। इसके अतिरिक्त ये टीम तीन टास्क फोर्स समूहों एकीकृत मानक मापन, कुकी रहित भविष्य और संबद्ध सर्वोत्तम प्रथाओं की देखरेख और समर्थन भी करेगी। साथ ही टीम सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ नियमित रूप से बातचीत करना जारी रखेगी, ताकि रेगुलेटरी डिस्कशन्स और डिसीजन मेकिंग में डिजिटल विज्ञापन कम्युनिटी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की जा सके।

 

  


टैग्स इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया विवेक मल्होत्रा डिजिटल ऐडवरटाइजिंग काउंसिल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

13 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

27 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

36 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

45 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

56 minutes ago