होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से कल उठेगा पर्दा

IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से कल उठेगा पर्दा

वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम को पांच अगस्त की शाम पांच बजे से इंपैक्ट और एक्सचेंज4मीडिया के फेसबुक पेज पर स्ट्रीम किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की जानी-मानी वीकली मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) द्वारा मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 महिलाओं की लिस्‍ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2020) से पांच अगस्त को पर्दा उठ जाएगा। पांच अगस्त की शाम पांच बजे से वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में इस लिस्ट से पर्दा उठाया जाएगा। इस कार्यक्रम को IMPACT और exchange4media के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ‘Women in Power: Leading by example’ टॉपिक पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें उन प्रभावशाली महिलाओं से जुड़ी कहानियों पर चर्चा की जाएगी, जिनके सहयोग से इंडस्ट्री पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और ऐसा माना जाता है कि आज इनकी वजह से पूरी तरह से इंडस्ट्री के मायने बदल गए हैं। इन महिलाओं के गुणों का अनुकरण करना अब अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक होने वाली इस परिचर्चा में ‘Publicis Groupe, India’ की सीईओ अनुप्रिया आचार्य, ‘Hindustan Unilever’ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (Beauty and Personal Care) प्रिया नायर, ‘CNBC-TV18’ की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान और ‘FCB Ulka’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर स्वाति भट्टाचार्य शामिल रहेंगी। इस परिचर्चा को ‘Delna Avari & Consultants’  की फाउंडर डेलना अवारी मॉडरेट करेंगी।  

इस लिस्ट को तैयार करने वाली जूरी के अध्यक्ष मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन सैम बलसारा हैं, जिनके नेतृत्व में इस साल फरवरी के अंत में यह सूची तैयार की गई। वहीं जूरी सदस्यों में विभिन्न इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को शामिल किया गया, जिनमें ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprises Ltd) के चीफ पीपुल ऑफिसर अनिमेश कुमार, ‘विकटान ग्रुप’ (Vikatan Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. श्रीनिवासन, डेलना अवारी एंड कंसल्टेंट्स (Delna Avari & Consultants) की फाउंडर डेलना अवारी, ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के अंग्रेजी मनोरंजन समूह (English Entertainment cluster) के प्रमुख फरजाद पालिया, ‘क्वोरा’ (Quora) के जनरल मैनेजर गुरमीत सिंह, ‘मैक्केन वर्ल्डग्रुप इंडिया’ (Mccann Worldgroup India) के एमडी व वाइस चेयरमैन पार्थ सिन्हा,  अरुमुगम एंड कंसल्टेंट्स की फाउंडर पुनीता अरुमुगम, ‘हवास ग्रुप इंडिया’ (Havas Group India) के सीईओ राणा बरुआ, ‘वायकॉम18’ की रीजनल एंटरटेनमेंट क्लस्टर के हेड रवीश कुमार, ‘एसके एंड एसोसिएट्स’ (SK & Associates) की फाउंडर व सीईओ शालिनी कामत,  ‘जी5 इंडिया’ (Zee5 India) के सीईओ तरुण कात्याल और ‘हेड्रिक एंड स्ट्रगल’ (Heidrick & Struggles) कंपनी के प्रमुख (ग्लोबल कंज्यूमर मार्केट्स) विक्रम छाछी शामिल रहे।

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का नौवां एडिशन है। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) जैसे नाम शामिल हैं।

इस साल इस कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर &TV है। कार्यक्रम में रजिस्टर करने के लिए और इसे जूम पर देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया 50 प्रभावशाली महिलाएं इंपैक्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

29 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

42 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

51 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago