होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैं ZEE को समाज में उम्मीद व बदलाव की किरण के रूप में देखता हूं: पुनीत गोयनका

मैं ZEE को समाज में उम्मीद व बदलाव की किरण के रूप में देखता हूं: पुनीत गोयनका

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर व CEO पुनीत गोयनका ने कंपनी के भविष्य को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर व CEO पुनीत गोयनका ने कंपनी के भविष्य को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया है। मंगलवार को ZEEL की 32वीं वर्षगांठ पर आयोजित टाउनहॉल में गोयनका ने एम्प्लॉयीज को संबोधित किया। इस दौरान गोयनका ने कहा, "32 साल बाद जब मैं ZEE को एक ऐसी कंपनी के रूप में देखता हूं, तो मुझे लगता है कि कंपनी समाज में उम्मीद और बदलाव की किरण होगी। मैं देखता हूं कि हम अपने मनोरंजन अनुभवों के माध्यम से सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहे होंगे और मैं देखता हूं कि हम अपने वास्तविक लक्ष्य को पूरा कर रहे होंगे, जो उद्देश्यपूर्ण मनोरंजन के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।"

ZEE ने एक बयान में कहा कि प्राइवेट सैटेलाइट टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ ZEE  ने 32 सालों का सफर पूरा कर लिया है। आज M&E इंडस्ट्री का आकार 2 ट्रिलियन रुपए से भी ज्यादा हो चुका है और यह तेजी से बढ़ रही है। 

इस अवसर पर अपने एम्प्लॉयीज को संबोधित करते हुए गोयनका ने कहा, "आज हम सिर्फ कंपनी की वर्षगांठ नहीं मना रहे, बल्कि उस इंडस्ट्री की स्थापना दिवस भी मना रहे हैं, जिसका मूल्य आज 2 ट्रिलियन रुपए से अधिक है।"

उन्होंने कहा, "ZEE ने पिछले 32 सालों में मनोरंजन की दुनिया में नए आयाम स्थापित किए हैं। हम हमेशा से दर्शकों को बेहतरीन कहानियां सुनाते रहे हैं, रचनात्मकता की सीमाओं को आगे बढ़ाया है और अरबों लोगों के दिलों से जुड़े हैं।"

ZEE की उपलब्धियों पर विचार व्यक्त करते हुए गोयनका ने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को हमेशा प्राथमिकता दी है और सकारात्मक अनुभव प्रदान किए हैं। यही कारण है कि ZEE ने भारत की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए परिवारों को जोड़ा है।

गोयनका ने कहा, "ZEE एक कंपनी से बढ़कर परिवार जैसा है। हमने मिलकर एक ऐसा संगठन खड़ा किया है जो अपने आप को समय के साथ बदलता रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि ZEE ने 32 वर्षों के दौरान इंडस्ट्री के कई बदलावों को अपनाया और हर बार खुद को मजबूत और अग्रणी साबित किया।

इस दौरान गोयनका ने यह भी कहा, "हमारी क्षमता खुद को नए रूप में ढालने और आगे बढ़ने की है, जो हमारी टीम की ताकत और दृष्टिकोण को दर्शाती है।"

ZEE की 32वीं वर्षगांठ पर कंपनी का यह दृष्टिकोण मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

 

 


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

20 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

33 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

42 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

51 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago