होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को सैल्यूट करने के लिए शुरू हुई सराहनीय पहल- ‘MyyIndia’
कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को सैल्यूट करने के लिए शुरू हुई सराहनीय पहल- ‘MyyIndia’
इस शो का प्रसारण नेटवर्क18 समूह के सभी चैनल्स पर 26 अप्रैल की शाम पांच बजे किया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
इन दिनों पूरी दुनिया कोरोनावायरस (कोविड-19) के संकट से जूझ रही है। ऐसे में देश को भावनात्मक रूप से एक साथ आगे लाने के लिए ‘IndusInd Bank’ (इंडसइंड बैंक), ‘Network18’ (नेटवर्क18), ‘नर्गिस दत्त फाउंडेशन’ (Nargis Dutt Foundation) और ‘मायटेक’ (MyyTake) ने एक साथ मिलकर ‘मायइंडिया’ (MyyIndia) नाम से एक पहल शुरू की है। ‘MyyIndia’ के तहत तमाम सेलेब्रिटीज एक साथ एक मंच पर आकर लोगों के साथ उम्मीदों व मानवता से जुड़ी स्टोरीज साझा करेंगे। इस कैंपेन को दो घंटे के शो के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
बनर्जी को मीडिया, एंटरटेनमेंट और फाइनेंसियल कंसल्टेंसी के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह पूर्व में ‘एनडीटीवी’ ग्रुप में Co-CEO, डायरेक्टर (फाइनेंस) और ग्रुप सीएफओ रह चुके हैं। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम किया है। वहीं, प्रियंका कौल को 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह पूर्व में ‘एनडीटीवी’ और ‘नेटवर्क18’ के साथ काम कर चुकी हैं।
‘एनडीटीवी’ में अपनी पारी के दौरान प्रियंका कौल चीफ रेवेन्यू और मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर जुड़ी हुई थीं। यहां उनके पास घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट के रेवेन्यू की जिम्मेदारी थी। इसके बाद वह ‘फोर्ब्स इंडिया’ की सीईओ और ‘नेटवर्क18’ की प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जहां से कुछ माह पूर्व ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका कौल ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने बोस्टन के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 प्रियंका कौल कोविड-19 इंडसइंड बैंक सौरव बनर्जी मायटेक मायइंडिया