होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाकिस्तानी पत्रकार के दावों को भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति ने किया खारिज, कही ये बात

पाकिस्तानी पत्रकार के दावों को भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति ने किया खारिज, कही ये बात

पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावों ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है, जिसके बाद भारत में इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावों ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है, जिसके बाद भारत में इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक ऐसे पाकिस्तानी पत्रकार को भारत आमंत्रित किया था, जिसने आईएसआई के लिए जासूसी करने का दावा किया है।

वहीं, इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने खुद सफाई दी है। हामिद अंसारी ने कहा है कि मैंने न तो उसे कभी बुलाया है और न ही उससे मुलाकात की है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बयान जारी कर कहा है कि आज और कल मेरे खिलाफ मीडिया के एक सेक्शन में झूठ का पुलिंदा चलाया जा रहा है, जिसमें बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता शामिल हैं।

हामिद अंसारी ने कहा कि इन बयानों में कहा जा रहा है कि भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में मैंने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को न्यौता दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह भी कहा जा रहा है कि नई दिल्ली में 'आतंकवाद' पर आयोजित एक कार्यक्रम में मैं उनसे मिला और जब मैं ईरान में भारत का राजदूत था तब मैंने राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम किया।

अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि ये ज्ञात तथ्य है कि विदेश मेहमानों को उपराष्ट्रपति द्वारा बुलाने की प्रक्रिया सरकार की सलाह पर की जाती है और इसमें मुख्य रूप से विदेश मंत्रालय शामिल होता है। उन्होंने कहा कि मैंने न तो इस शख्स को कभी न्यौता दिया है और न ही इससे कभी मिला हूं।

दरअसल, पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार नुसरत मिर्जा ने अपने एक यूट्यूब इंटरव्यू में हाल ही में दावा किया है कि वह 2005 से 2011 के बीच कई बार भारत आए और सूचनाएं इकट्ठी कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाई हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा उन्हें करीब पांच बार भारत आमंत्रित किया गया था। उन्हें आमतौर पर अनुमति से अधिक शहरों की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

इस बयान के बाद भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि आतंकवाद का मुकाबला करने की उसकी नीति क्या थी? क्यों पाकिस्तानी पत्रकार को पांच बार आमंत्रित किया गया था? मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक है और ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें वह साझा नहीं कर सकते क्योंकि वे देश की सुरक्षा से जुड़े हैं।

 


टैग्स हामिद अंसारी पाकिस्तानी पत्रकार पूर्व उपराष्ट्रपति
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

13 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

26 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

35 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

45 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

56 minutes ago