होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Alt Balaji में इस बड़े पद से अलग हुईं दिव्या दीक्षित
Alt Balaji में इस बड़े पद से अलग हुईं दिव्या दीक्षित
दिव्या दीक्षित इस कंपनी में करीब पौने चार साल से जुड़ी हुई थीं। 31 मई 2022 को इस कंपनी में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘ऑल्ट बालाजी’ (ALTBalaji) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Marketing, Partnerships & Revenue) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 31 मई 2022 को इस कंपनी में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा।
बता दें कि दिव्या दीक्षित इस कंपनी में करीब पौने चार साल से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने सितंबर 2018 में इस कंपनी में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) के पद पर जॉइन किया था।
दीक्षित के पास डिजिटल, ब्रॉडकास्टिंग, टेलिकॉम, म्यूजिक और रिटेल सहित कई इंडस्ट्री में विभिन्न ब्रैंड्स के साथ काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ZEE5, LeEco और Percept आदि कंपनियों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
टैग्स इस्तीफा ऑल्ट बालाजी रिजाइन दिव्या दीक्षित