होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney में नई भूमिका में नजर आएंगे एलन बर्गमैन और एलन हॉर्न

Disney में नई भूमिका में नजर आएंगे एलन बर्गमैन और एलन हॉर्न

अपनी नई भूमिका में दोनों डिज्नी के सीईओ बॉब चापेक (Bob Chapek) को रिपोर्ट करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एंटरटेनमेंट कंपनी ‘डिज्नी’ (Disney) ने एलन बर्गमैन (Alan Bergman) को कंटेंट चेयरमैन और एलन हॉर्न (Alan Horn) को  ‘डिज्नी स्टूडियो’ (Disney Studios) का चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (CCO) नियुक्त किया है। दोनों डिज्नी के सीईओ बॉब चापेक (Bob Chapek) को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, सभी प्रॉडक्शन हेड बर्गमैन और हॉर्न को रिपोर्ट करेंगे।

अपनी नई भूमिका में बर्गमैन कंपनी को ओटीटी कंटेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का नेतृत्व करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारियों में डिज्नी स्टूडियो के कंटेंट के लिए क्रिएटिव, प्रॉडक्शन, मार्केटिंग और ऑपरेशंस की जिम्मेदारी भी शामिल है।

डिज्नी में बर्गमैन काफी लंबे समय से कार्यरत हैं और वर्ष 2005 से 2019 तक उन्होंने वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज के प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभाई है। अब वह डिज्नी और वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो का काम संभालेंगे। इसके साथ ही बर्गमैन डिज्नी थियेट्रिकल प्रॉडक्शंस का काम भी संभालेंगे, जिसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

वहीं, हॉर्न ने कंपनी में को-चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अपने इस्तीफे की अटकलों को विराम देते हुए वे कंपनी में काम करना जारी रखेंगे। हॉर्न इससे पहले वर्ष 1999 से 2011 तक ‘वॉर्नर ब्रदर्स’ (Warner Brothers) में प्रेजिडेंट और सीओओ पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


टैग्स बॉब चापेक कंटेंट एलन हॉर्न एलन बर्गमैन डिज्नी स्टूडियो
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

38 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

51 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago