होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गुवाहाटी बनेगा ग्लोबल मीडिया हब, बोधी ट्री ने असम सरकार से किया ₹500 करोड़ का समझौता

गुवाहाटी बनेगा ग्लोबल मीडिया हब, बोधी ट्री ने असम सरकार से किया ₹500 करोड़ का समझौता

बोधी ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड ने 26 फरवरी 2025 को असम सरकार के साथ ₹500 करोड़ का एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

बोधी ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड ने 26 फरवरी 2025 को असम सरकार के साथ ₹500 करोड़ का एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। यह समझौता गुवाहाटी में एक वैश्विक मीडिया और सांस्कृतिक हब स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। यह रणनीतिक साझेदारी न केवल असम को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी, बल्कि फिल्म, टेलीविजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए गुवाहाटी को एक प्रमुख केंद्र में तब्दील करेगी।

इस परियोजना के तहत बनने वाला हब असम की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। बोधी ट्री मल्टीमीडिया भारत को एक वैश्विक प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है, और यह प्रोजेक्ट देश में कंपनी का दूसरा बड़ा प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।

इस प्रस्तावित हब में शामिल हैं—

  • अत्याधुनिक मीडिया सिटी

  • एक लग्जरी सेवन-स्टार वेलनेस रिज़ॉर्ट

  • और इंडिया पवेलियन, जो देश की सांस्कृतिक विविधता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

इन वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं का उद्देश्य वैश्विक मीडिया और एंटरटेनमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करना है, जिससे असम को व्यवसाय और पर्यटन दोनों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके।

इस साझेदारी पर बात करते हुए, बोधी ट्री मल्टीमीडिया के सीईओ मौतिक टोलिया (Mautik Tolia) ने कहा, “हम असम सरकार के साथ साझेदारी कर एक ऐसा वैश्विक इकोसिस्टम बनाने को लेकर उत्साहित हैं, जो असम को मीडिया, खेल और वेलनेस का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बना सके। हमारा लक्ष्य है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए हम अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो को यहां आकर्षित करें और मनोरंजन पर्यटन को नई दिशा दें।”

उन्होंने आगे कहा कि “सरकार के साथ हमारी साझी सोच है कि ऐसा जीवंत माहौल तैयार किया जाए, जो रचनात्मकता, नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे। हम असम सरकार की इस परिवर्तनकारी परियोजना को लेकर प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, जो न केवल इस क्षेत्र को आकर्षक बनाएगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भी स्थायी अवसर पैदा करेगा।”

यह परियोजना भारत को एक वैश्विक मीडिया हब बनाने की व्यापक पहल का हिस्सा है। देशभर में इस तरह की कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं और असम सरकार के साथ यह समझौता इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो क्षेत्र में सहयोग और नवाचार के नए द्वार खोलेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago