होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी ने प्रतिद्वंद्वियों को दी 'पटखनी', बड़े अंतर से दर्ज की जीत

पूर्व पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी ने प्रतिद्वंद्वियों को दी 'पटखनी', बड़े अंतर से दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत दर्ज की है और मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत दर्ज की है और मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को काफी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की देवरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व पत्रकार और सीएम के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने भी जीत दर्ज की है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को काफी बड़े अंतर से हराया है। शलभमणि को कुल 106701 वोट मिले हैं जबकि जय प्रताप सिंह को 66046 वोट मिले। 

पिछले तीन चुनाव की बात करें तो इस सीट से लगातार भाजपा ही जीतती रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जन्मेजय सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2020 में उनके निधन के बाद हुए इस सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार मतों से हराकर चुनाव जीता था। वहीं 2022 के इस चुनाव में शलभमणि के सामने सपा से अजय सिंह के अलावा कांग्रेस से पुरुषोत्तम उपाध्याय और बसपा से रामशरण सिंह मैदान में थे।

बता दें कि पत्रकारिता जीवन से मुड़कर राजनीति में आने वाले शलभमणि त्रिपाठी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। शलभमणि त्रिपाठी ने वर्ष 2016 में पत्रकारिता छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी।

इससे पहले वे देश के बड़े न्यूज चैनल ‘आईबीएन7’ के लखनऊ ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। बीजेपी जॉइन करने के बाद उन्हें पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। देवरिया के रहने वाले शलभमणि त्रिपाठी 1998 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के ठीक बाद एक पत्रकार के रूप में ‘दैनिक जागरण’ में शामिल हो गए थे।

‘दैनिक जागरण’ और ‘अमर उजाला’ के साथ काम करने के बाद शलभ बिहार में ब्यूरो हेड के रूप में ‘चैनल7’ (बाद में आईबीएन7 और अब न्यूज18 इंडिया) से जुड़े। बिहार में एक सफल कार्यकाल के बाद उन्हें ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) के ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ संपादक के रूप में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी क्षमताओं को पहचानते हुए बीजेपी ने उन्हें जनवरी 2017 में प्रदेश प्रवक्ता बनाया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें सूचना विभाग में सलाहकार बनाया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें देवरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। इन चुनावों में वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और जीत दर्ज की है। समाचार4मीडिया की ओर से शलभमणि को चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई।  


टैग्स चुनाव सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी योगी सरकार उत्तर प्रदेश सरकार देवरिया विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश चुनाव यूपी इलेक्शन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

47 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago